पंजाब में 8 मार्च को बजट पेश होगा:CM मान ने गुजरात में किया ऐलान, बोले- नया टैक्स नहीं लगेगा, न दरों में बढ़ोतरी होगी

पंजाब सरकार 8 मार्च को विधानसभा में बजट पेश करेगी। इसका ऐलान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात दौरे पर पत्रकारों से बात करते हुए किया। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार इस बार कोई भी नया टैक्स नहीं लाएगी और न ही टैक्स की दरें बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात दौरे पर गए हैं। गुजरात में आम आदमी पार्टी देश के बजट और गुजरात के बजट पर चर्चा करने के लिए अलग-अलग शहरों में कार्यक्रम कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि देश का बजट और गुजरात का बजट एक जैसा है। इसमें आम लोगों, किसानों, गरीबों, महिलाओं, छोटे व्यापारियों, दुकानदारों के लिए कुछ भी नहीं है। यह सिर्फ कुछ बड़े घरानों के लिए है। पढ़ें CM मान ने BJP सरकार पर हमला बोलते हुए क्या कहा… CM बोले- गुजरात के लोग आर्थिक बोझ के नीचे दबे भगवंत मान ने कहा कि गुजरात के लोग आर्थिक बोझ के नीचे दबे हैं। उनकी आंखें आम आदमी पार्टी को बुला रही हैं। इसीलए आम आदमी पार्टी को गुजरात में अपार प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ये लोग एसआईआर करवा रहे हैं और अपने हिसाब से लोगों के वोट बनवा रहे हैं। गुजरात में चुनाव हैं तो यहां वोट बना देंगे। फिर उनके वोट यूपी में बना देंगे और फिर पंजाब में। बीजेपी ने तो डिजिटल जनता बना दी है। असली एआई तो ये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *