पंजाब राज्यपाल फतेहगढ़ साहिब पहुंचे:गुरुद्वारा श्री में टेका माथा, शहीदों को किया नमन, वृंदावन में श्रद्धालुओं की मौत जताया शोक

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया फतेहगढ़ साहिब पहुंचे। उन्होंने यहां एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने से पहले गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मीडिया से बातचीत में राज्यपाल कटारिया ने छोटे साहिबजादों की शहादत और माता गुजर कौर के बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह शहादत भारतीय इतिहास की महान प्रेरणाओं में से एक है, जो साहस, धर्म और मानवता के मूल्यों पर चलने की सीख देती है। राज्यपाल ने वृंदावन में हाल ही में हुए हादसे पर भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। कटारिया ने कहा कि इस दुखद घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उन्होंने जोर दिया कि व्यवस्था पूरी होने के बावजूद ऐसी घटना होना दुखद है और जो भी कसूरवार है उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *