पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के चौथे दिन भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर चर्चा हुई। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ऑर्डर को डील बता रहे हैं। इन्होंने चाय बेचते-बेचते देश बेच दिया। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री कहते हैं कि देश का डंका बज रहा, लेकिन मुझे लगता है कि डंका नहीं बाजा बज रहा है। ये विश्व गुरु बनने चले थे और विश्व चेले बनकर रह गए। यह सभी जगह होना चाहते हैं। डिस्कवरी चैनल पर भी यही हैं। उसे तो छोड़ देते, वह जानवरों का चैनल है। इससे पहले हंगामे के बीच कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास हुआ। मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर कांग्रेस और AAP के बीच जमकर बहस हुई। कांग्रेस विधायक तृप्त राजिंदर बाजवा ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मैंने सरकारी मेडिकल कॉलेज पूछे लेकिन यह प्राइवेट बता रहे हैं। इस पर सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू ने कहा कि प्राइवेट को भी हम मदद देते हैं। इस पर नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि वह अपने बनाए मेडिकल कॉलेज की बात करें। इस पर मंत्री अमन अरोड़ा जवाब देने के लिए खड़े हुए लेकिन बाजवा ने विरोध किया कि इसका जवाब हेल्थ मिनिस्टर ही दे सकते हैं, कोई दूसरा मंत्री या पार्टी का प्रधान नहीं। इस पर स्पीकर ने संविधान का प्रावधान सुनाया कि किसी भी मामले के लिए सभी मंत्री जवाबदेह हैं। इसको लेकर हंगामा चलता रहा। इस दौरान वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि 75 साल के नेता विपक्ष ने गालियां निकाली हैं। उन्होंने मांग की कि बाजवा माफी मांगें। इन्होंने हमारे लोगों को गालियां दी हैं। ये बदमाशियां कर रहे हैं। इन्हें मेंटल अस्पताल में दाखिल करें। इस हाउस में बदमाशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रश्नकाल के बाद जीरो ऑवर चल रहा है। सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर बाजवा ने माफी मांगी इसमें वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर सवाल उठाए। चीमा ने कहा कि इसमें लिखा हुआ है कि 1000 रुपए के लिए गिद्दे डालने वाली सूरमे कहां से पैदा कर लेंगी। चीमा ने पूछा कि क्या माफी मांगोगे। चीमा ने कहा कि अगर हम औरतों और दलित महिलाओं का सम्मान करते हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि अगर विरोधी सिल्वर स्पून से पैदा हुए तो उन्हें औरतों के अपमान का हक किसने दिया। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल प्रताप बाजवा ने सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर खेद जताया। AAP विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। ये बताएंगे कि गरीब कैसे सूरमा पैदा करेंगे। इस मुद्दे को राज्य स्तर पर लेकर जाएंगे। इस मामले में कार्रवाई होगी। इसके बाद स्पीकर ने सदन को आधे घंटे के लिए मुल्तवी कर दिया। विधानसभा कार्यवाही से जुड़े बड़े अपडेट्स.. कार्यवाही के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…