पंजाब- वेरका ने दूध के रेट ₹15 बढ़ाए:इसी महीने से लागू, ढाई लाख डेयरी मालिकों को लाभ; मार्केट रेट भी बढ़ने के आसार

पंजाब सरकार ने वेरका के लिए दूध खरीदने के रेट बढ़ा दिए हैं। दुग्ध उत्पादकों से खरीदे जाने वाले दूध में ₹15 प्रति किलो फैट के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है। जिसे 1 अप्रैल से लागू भी कर दिया गया है। हालांकि अभी बाजार में मिलने वाले वेरका दूध के रेट नहीं बढ़े हैं, लेकिन किसानों को ज्यादा अदायगी के बाद इसके भी बढ़ने के आसार हैं। इससे पहले जालंधर में डेयरियों की तरफ से 5 रुपए प्रति लीटर रेट बढ़ाया जा चुका है। सरकार का कहना है कि यह निर्णय बढ़ती लागत, पशु चारा और अन्य खर्चों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, दुग्ध को बेहतर कीमत मिल सके। इस फैसले से राज्य के लगभग 2.5 लाख डेयरी किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार ने पिछले साल भी 10 रूपए बढ़ाए थे। रेटों में ऐसे की गई बढोतरी
मिल्कफेड के अनुसार, गाय के दूध का पुराना रेट लगभग ₹770–780 प्रति किलो फैट था, जिसे बढ़ाकर ₹780–795 प्रति किलो फैट कर दिया गया है। इसमें 15 रुपए बढ़ाए गए हैं। वहीं भैंस के दूध का पुराना रेट करीब ₹810–820 प्रति किलो फैट था, जो अब बढ़कर ₹820–835 प्रति किलो फैट हो गया है। गाय-भैंस के दूध में समान बढ़ोतरी
मिल्कफेड के अनुसार, गाय और भैंस दोनों तरह के दूध में समान रूप से बढ़ोतरी की गई है, हालांकि अंतिम भुगतान फैट प्रतिशत के आधार पर तय होता है, जिससे अलग-अलग किसानों को मिलने वाली राशि में थोड़ा अंतर हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि वेरका द्वारा रेट बढ़ाने के बाद निजी डेयरियां भी अपने खरीद मूल्य बढ़ाने पर मजबूर होंगी, जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और किसानों को अधिक फायदा मिलेगा। सेल रेट पर अभी कोई फैसला नहीं
वेरका ने किसानों से दूध के खरीद रेट बढ़ा लिए हैं। लेकिन सेर रेट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। आने वाले दिनों में वेरका खरीद रेट बढ़ने का हवाला देकर सेल रेट भी रिवाइज्ड कर सकता है। जिसका असर सीधे तौर पर आम जनता पर पड़ेगा। खालसा डेयरी ने 5 रुपए बढ़ाए
उधर, इससे पहले जालंधर के प्राइवेट डेयरी संचालकों ने दूध की कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था। खालसा डेयरी वेलफेयर सोसाइटी ने एक बैठक में यह फैसला लिया गया था। बढ़ी हुई कीमतों को 1 अप्रैल से लागू कर दिया गया है। इस वृद्धि के पीछे मुख्य कारण चारे की बढ़ती लागत, दुधारू पशुओं की कीमतों में दोगुना उछाल और वैश्विक स्तर पर जारी युद्ध के कारण बढ़ी महंगाई को बताया गया था। ************************ ये खबर भी पढ़ें: पंजाब में वेरका के GM समेत 3 अधिकारी सस्पेंड: सेना को भेजे दूध पाउडर के सैंपल फेल मिले, 125 मीट्रिक टन की खेप लौटाई पंजाब में वेरका ब्रांड के दूध पाउडर के सैंपल फेल होने के बाद 3 अधिकारियों पर गाज गिरी है। सरकार ने लुधियाना मिल्क प्लांट के जीएम दलजीत सिंह, प्रोडक्शन हेड परितोष मिश्रा और क्वालिटी मैनेजर गुरइकबाल सिंह को सस्पेंड किया है। यह आदेश शुक्रवार को मिल्कफेड के एमडी राहुल गुप्ता ने जारी किया। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *