पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार आज अपने 5 साल के कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेगी। वित्तमंत्री हरपाल चीमा 2.50 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश करेंगे। पंजाब में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में AAP सरकार आखिरी बजट में महिलाओं से 2022 में किया चुनावी वादा पूरा करेगी। जिसमें हर महिला को 1,000 रुपए प्रति महीने देने के लिए बजट रखा जाएगा। सरकार गांवों से लेकर शहर और यूथ से लेकर इंडस्ट्री तक सभी पर फोकस कर सकती है। इसका संकेत सरकार बजट से ठीक पहले बिजली सस्ती करने और इंडस्ट्री पॉलिसी जारी कर दे चुकी है। वहीं, चुनावी साल होने के चलते सरकार किसी तरह का नया टैक्स भी नहीं लगा रही है। राजस्व ग्रोथ (एक्साइज 86%+), GST में बढ़ोतरी दिखाकर फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर फोकस किया जा रहा है। सरकार 117 विधानसभा क्षेत्रों में स्क्रीन लगाकर बजट दिखाएगी। युवाओं के लिए 22 हजार सरकारी नौकरियां
बजट में सरकार युवाओं के लिए 22 हजार सरकारी नौकरियों की घोषणा कर सकती है। 4 दिन पहले ही सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा था कि सरकार 17 हजार पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसमें दिव्यांग कोटे के पद भी शामिल हैं। इसके अलावा पंजाब पुलिस में 3,298 कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। पंजाब सरकार पिछले 4 सालों में 63 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों का दावा कर रही है। इसके अलावा इन नियुक्तियों को भ्रष्टाचार और सिफारिश मुक्त भी बता रही है। सेक्टर वाइज जानिए, सरकार क्या घोषणाएं कर सकती है…