पंजाब सेक्रेटेरिएट उड़ाने की धमकी:हरियाणा सचिवालय भी खाली कराया, खालिस्तान नेशनल आर्मी की मेल में लिखा- CM की जूती भी नहीं मिलेगी

चंडीगढ़ स्थित पंजाब सेक्रेटेरिएट और मिनी सचिवालय को गुरुवार की सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। एहतियात के तौर पर पंजाब के साथ-साथ हरियाणा सचिवालय परिसर को भी खाली करा लिया गया। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। धमकी भरी ईमेल भी सामने आई है, जिसे खालिस्तान नेशनल आर्मी की ओर से भेजा गया है। एम गिल नाम के जीमेल अकाउंट से यह मेल आई है, जिसमें इंजीनियर गुरनाख सिंह रुकन शाहवाला की ओर से थ्रेट दी गई है। इसमें CM भगंवत मान को धमकाया गया है। ई-मेल में लिखा- आज मान सरकार का दफ्तर बीच में है। पंजाब खालिस्तान बनेगा। मान का हाल बेअंत सिंह वाला होगा। पंजाब सचिवालय में जहां तुम डीजीपी यादव के साथ योजना बनाते हो, वहां IED बैटरियां फ्यूज के साथ तैयार हैं। तुम्हारे ऑफिस में आज या कल धमाका होगा। तुम्हें जूती भी नसीब नहीं होगी। धमकी की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS), CISF, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। पूरे परिसर को सील कर तलाशी अभियान चलाया गया। सचिवालय के हर ब्लॉक, कमरे और पार्किंग एरिया की बारीकी से जांच की गई, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके। बता दें कि बुधवार को भी चंडीगढ़ के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसी थ्रेट मेल में पीएम नरेंद्र मोदी को भी पंजाब दौरे के दौरान टारगेट करने की बात कही गई थी। जीमेल अकाउंट से आई धमकी, हर जगह की तलाशी
यह धमकी एक जीमेल बने अकाउंट से आई है। जैसे ही यह मामला सामने आया, वैसे ही सारे सीनियर अधिकारियों के संज्ञान में इसे लाया गया। इसके बाद जांच शुरू हुई। पुलिस ने एक-एक जगह की तलाशी ली। यह जगह काफी अहम है, क्योंकि यहां पर करीब पांच हजार से अधिक मुलाजिम और पूरे पंजाब से लोग अपने कामों के लिए यहां पर आते है। धमकी मिलने के बाद के कुछ PHOTOS…. सचिवालय में प्रशासनिक काम रोके गए
धमकी मिलने के बाद सचिवालय में चल रहे सभी प्रशासनिक कार्य अस्थायी रूप से रोक दिए गए। अधिकारियों को अगले आदेश तक परिसर में प्रवेश नहीं करने की सलाह दी गई थी। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। साथ ही पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS), CISF, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ने मौके पर पहुंच कर जांच की। केंद्र और राज्य स्तर की एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करें। मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र और राज्य स्तर की एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। फिलहाल किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं। कई घंटे तक जांच चली। बुधवार को चंडीगढ़ के स्कूलों को इस तरह मिली थी धमकी… पीएम मोदी और चंडीगढ़ स्कूलों को भी मिली थी धमकी
बता दें कि बीते दिन चंडीगढ़ में आज चंडीगढ़ के 30 स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी आई थी। इनमें 22 प्राइवेट और 8 सरकारी स्कूल शामिल थे। पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही एंटी-सबोटाज टीम, बम निरोधक दस्ता, स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पीसीआर टीमों को तुरंत संबंधित स्कूलों में भेजा दिया गया था। मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली गई थी विस्तृत जांच के बाद किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुआ था। इस संबंध में पुलिस थाना सेक्टर-17 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 113(3), 351(4) एवं 62 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66F के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उधर, एहतियात के तौर पर 29 जनवरी 2026 से स्कूलों के अंदर और आसपास पुलिस बल की नियमित तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। ——————– ये खबर भी पढ़ें…….. PM मोदी को पंजाब दौरे से पहले धमकी:डेरा बल्लां दौरे के वक्त टारगेट पर, चंडीगढ़ के 30 स्कूलों को बम से उड़ाने वाली ई-मेल में लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब दौरे से पहले खालिस्तानी आतंकियों ने टारगेट करने की धमकी दी है। यह धमकी चंडीगढ़ में 30 स्कूलों को भेजी धमकी भरी मेल के साथ थी। इसके बाद पुलिस और खुफिया-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं। इस संबंध में स्कूलों को भेजी मेल में कहा गया है कि चंडीगढ़ खालिस्तान है। इसमें स्कूलों को धमकाया गया कि वह राष्ट्रगान जन गण मन की जगह पर देह शिवा वर मोहे इहे शुरू करें। इसके बाद PM मोदी को टारगेट करने की बात लिखी है। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *