लुधियाना| अहमदाबाद में चल रहे 6वें सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन कप में पंजाब सॉफ्ट टेनिस टीम ने क्वार्टर फाइनल में बिहार को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। टीम ने बेहतरीन तालमेल, कौशल और दृढ़ता के दम पर विरोधियों पर दबदबा कायम रखा और खिताब की ओर एक कदम बढ़ाया। पंजाब सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के सचिव नरिंदर पाल सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें आगामी सेमीफाइनल में भी मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है। कोच अमरीक सिंह ने बताया कि टीम अगले चरण को पूरी तरह तैयार है।