पंजाब- 4 जिलों में 3 घंटे बारिश का रेड अलर्ट:अमृतसर-मोगा और जालंधर में ओले गिरे; पठानकोट-कपूरथला में बारिश, आंधी आई

पंजाब में मौसम ने करवट ली है। सुबह पठानकोट में तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। इसके बाद दोपहर को अमृतसर और मोगा में बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे सड़कों पर सफेद चादर जैसी बिछी दिखी। कई जगहों पर पानी भर गया। वहीं, शाम को जालंधर में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। इसके बाद कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। इससे जगह-जगह जलभराव हुआ। लोगों को सड़कों पर परेशानी हुई। कपूरथला में भी तेज बारिश हुई है। वहीं, गुरदासपुर में अभी बादल छाए हुए हैं। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने अगले 3 घंटे में 4 जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें जालंधर, होशियारपुर, गुरदासपुर और कपूरथला शामिल है। इन जिलों के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और ओले गिरने की संभावना है। बारिश के साथ ओले गिरे, PHOTOS… मौसम के वीडियो देखने और पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *