पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने संगठन को मजबूती देने के लिए बड़ा बदलाव करते हुए 15 सीनियर उप प्रधानों की नियुक्ति की है। इन नेताओं में पूर्व मंत्री जनमेजा सिंह सेखों, सिकंदर सिंह मलूका, महेशिंदर सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, शरणजीत सिंह ढिल्लों और जेल में बंद बिक्रम सिंह मजीठिया, गुरबचन सिंह बब्बेहाली, लखबीर सिंह लोधी नंगल के नाम प्रमुख हैं। इनके अलावा मंजीत सिंह जीके, गुरचरण सिंह ग्रेवाल, अमरजीत सिंह चावला, परमबंस सिंह रोमाना, बलबीर सिंह घुन्नस, तजिंदर सिंह मिद्दुखेड़ा और मोहित गुप्ता को भी उप प्रधान बनाया गया है। इसके साथ ही परमजीत सिंह सरना को दिल्ली प्रदेश अकाली दल का अध्यक्ष, दिलजीत सिंह भिंडर को हिमाचल प्रदेश अकाली दल का अध्यक्ष, गुलजार सिंह रणिके को पार्टी के एससी विंग का अध्यक्ष और जत्थेदार हीरा सिंह गाबड़िया को बीसी विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले पार्टी द्वारा 33 जिला प्रधानों की नियुक्ति की जा चुकी है, जिसमें शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के नेता शामिल हैं। यह सभी फैसले पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की ओर से लिए गए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि इस नई टीम में युवाओं और अनुभवी नेताओं दोनों को जगह दी गई है, जिससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी। अकाली दल प्रधानों की नियुक्ति की प्रक्रिया दो प्वाइंटों में जानें- 1. शिरोमणि अकाली दल के 33 जिला अध्यक्षों (शहरी और ग्रामीण दोनों) की सूची की घोषणा की। इसके लिए सभी जिलों में जिला प्रतिनिधियों की बैठकें आयोजित की गईं, जिनकी अध्यक्षता जिला पर्यवेक्षकों ने की। पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट पार्टी मुख्यालय को सौंप दी। संबंधित पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर और प्रत्येक संबंधित जिले के अन्य महत्वपूर्ण नेताओं के साथ परामर्श के बाद, SAD अध्यक्ष ने नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी की। 2. पठानकोट जिले को अंतिम रूप नहीं दिया गया है और इस जिले को पुनर्गठित करने की पूरी जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता और कोर कमेटी के सदस्य एस गुरबचन सिंह बब्बेहाली को दी गई है। उनके द्वारा ही अब आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। हरीश ढांडा व समरा की कोर कमेटी में एंट्री पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने लुधियाना से एक प्रमुख वकील और वरिष्ठ अकाली नेता हरीश राय ढांडा को पार्टी की कोर कमेटी में शामिल किया है। इसके अलावा अजनाला से एस जोध सिंह समरा जो कि युवा अकाली नेता है। साथ ही एसजीपीसी के सदस्य हैं। उन्हें पार्टी की कोर कमेटी में शामिल किया गया है। आदेश की कॉपी..