पटना के गांधी मैदान में अदा होगी ईद की नमाज:कड़ी सुरक्षा के बीच नमाजियों की एंट्री, CM नीतीश, निशांत होंगे शामिल; ड्रोन से निगरानी

बिहार समेत पूरे देश में आज ईद मनाया जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में मुख्य नमाज अदा की जाएगी, जहां करीब 20 हजार नमाजियों के पहुंचने की उम्मीद है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और निशांत कुमार भी मौजूद रहेंगे। गांधी मैदान में सुबह 7:30 बजे ईद की मुख्य नमाज अदा होगी। कड़ी सुरक्षा के बीच नमाजियों को एंट्री जा रही है। इसके अलावा पटना जंक्शन स्थित जामा मस्जिद, फुलवारीशरीफ और अन्य ईदगाहों में भी नमाज के समय तय कर दिए गए हैं। गांधी मैदान में नमाज को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। नमाजियों की सुविधा के लिए लाउडस्पीकर लगाए गए है, ताकि इमाम की आवाज हर व्यक्ति तक स्पष्ट पहुंचे। बिहार में ईद से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *