पटना के गोपालपुर में बादशाही पइन के पास जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 15 राउंड गोली चलाई है। इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं, ,जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। एक के पेट और दूसरे के जंघा में गोली लगी है। गोलीबारी के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मौके पर सबूत जुटाने के लिए FSL टीम को भी बुलाया है, जो घटनास्थल पर छानबीन कर रही है। यह विवाद दो बीघा जमीन को लेकर बताया जा रहा है। 2 दिन पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।