पटना के होटल ताज में ब्लास्ट, 3 आतंकी घुसे:कर्मचारियों को बनाया बंधक; पुलिस-ATS ने संभाला मोर्चा; देखिए VIDEO

पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके की लोदीपुर स्थित होटल ताज में आतंकी हमले को लेकर मॉकड्रिल की जी रही है। इस दौरान तीन हथियार बंद डमी आतंकी होटल के अंदर घुसे हैं। आतंकी अत्याधुनिक हथियारों से लैस है। वे हाथों में एके-47 और हैंड ग्रेनेड लिए हुए थे। आतंकियों ने सबसे पहले एंट्रेंस गेट पर हैंड ग्रेनेड फेंक कर दो धमाके किए। फिर गेट पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को गोली मार दी। इसके बाद आगे दौड़ते हुए होटल के अंदर घुस गए। होटल के अंदर जो भी गेस्ट थे, सभी को आतंकियों ने पिछले डेढ़ घंटे से बंधक बनाकर रखा है। पहले देखिए होटल ताज में मॉकड्रिल की 3 तस्वीर… पटना पुलिस ने संभाला मोर्चा, ATS को बुलाया गया पिछले डेढ़ घंटे से तीन आतंकी होटल के अंदर हैं। तकरीबन 100 से अधिक गेस्ट को बंधक बनाकर रखा है। इसकी सूचना पटना ATS को दी गई है, लेकिन मौके पर एटीएस नहीं पहुंची है। स्थानीय थाने की पुलिस एंट्रेंस गेट पर सुरक्षा के लिहाज से मौजूद है और एटीएस का इंतजार कर रही है। एंट्रेंस गेट पर स्थानीय थाने की पुलिस मौजूद फिलहाल, एंट्रेंस गेट पर स्थानीय थाने की पुलिस मौजूद है। सुरक्षा के लिहाज से एंट्रेंस गेट के पास बैरिकेडेस लगा दिया गया है। पुलिस की ओर से होटल परिसर को खाली करने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से किया जा रहा मॉकड्रिल इस मॉकड्रिल के दौरान फिल्म मेकिंग भी की जा रही है, ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी हो। सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया यह एहतियाती कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *