पटना के श्री कृष्णापुरी इलाके के वीर कुंवर सिंह पथ वाली गली में एक 26 साल की छात्रा ने सुसाइड कर लिया था। छात्रा भागलपुर की रहने वाली थी। पटना में रहकर जनरल कंपटीशन की तैयारी कर रही थी। घटना की सूचना पुलिस को मृतका के 25 साल के बॉयफ्रेंड पीयूष ने दी थी। पीयूष और मृतका दोनों पिछले 1 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। पीयूष प्राइवेट नौकरी कर रहा है और मृतका कंपटीशन की तैयारी करती थी। दोनों भागलपुर के रहने वाले हैं। पहले शिकायत देने से इंकार, अब दर्ज कराया मृतिका के पिता ने घटना के बाद शिकायत करने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब पुलिस में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताई है, जिसका आरोप बॉयफ्रेंड पीयूष पर लगाया है। मृतिका के पिता पूर्व मुखिया भी रह चुके हैं। थानेदार जितेंद्र राणा ने बताया कि, पिता की ओर से अलग-अलग जगह पर आवेदन दिया गया है। फिलहाल, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। हालांकि, उसमें चोट वगैरह के निशान नहीं पाए गए हैं। जांच की जा रही है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।’ उस रात क्या हुआ था, ब्वॉयफ्रेड की जुबानी पुलिस के मुताबिक, पीयूष ने पूछताछ में बताया था कि दोनों की मुलाकात पढ़ने के दौरान हुई थी। दोनों परिवारों के बीच शादी की चर्चा भी होने वाली थी। घटना से पहले दोनों के परिवार एक दूसरे से मिलकर सब कुछ फाइनल करने वाले थे। पीयूष ने पुलिस को बताया है कि, रात 9:00 बजे ड्यूटी करके फ्लैट पर आया था। दोनों साथ-साथ खाना खाए। इसके बाद लगभग 11:00 बजे अपने-अपने कमरे में चले गए। कमरे में जाने के बाद चैट करने लगे। इसी बीच युवती अपने कमरे में जोर-जोर से म्यूजिक बजाने लगी। पहले हॉट टॉक हुआ, फिर सुसाइड किया पीयूष के मुताबिक, पीयूष ने इस बात को लेकर चैट के जरिए समझाया भी। इस बात को लेकर हॉट-टॉक हुआ। इसके बाद पीयूष युवती के कमरे का दरवाजा खटखटाने लगा। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने तोड़ना शुरू कर दिया। दरवाजा टूटने के बाद उसने देखा कि युवती बेडशीट का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई है। पीयूष ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्तों की मदद से उसे फंदे से उतार कर अस्पताल भागा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायत दर्ज नहीं कराने पर ब्वॉफ्रेड को छोड़ा पुलिस ने घटना के बाद पीयूष को हिरासत में ले लिया था। परिजनों के आवेदन का इंतजार हो रहा था। पुलिस ने कई बार आवेदन के लिए भी पूछा, लेकिन उस वक्त परिजनों ने साफ-साफ आवेदन देने से मना कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। घटना के करीब 20 दिन बार मृतका के परिजनों ने थाने में शिकायत दी है और ब्वॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है।