पटना-बक्सर में सेंटर की दीवार फांदकर घुसे छात्र:दरभंगा-मुजफ्फरपुर में बुर्का उतरवाया; मुंगेर में मैट्रिक एग्जाम में चिट बनाता दिखा स्टूडेंट

बिहार मैट्रिक वार्षिक परीक्षा आज से शुरू हो हो गई है। इसके लिए 1699 सेंटर्स बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 15.12 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। पटना के मिलर स्कूल में एक छात्रा 10 फीट ऊंची दीवार कूदकर सेंटर के अंदर घुसा, हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उसे बाहर निकाल दिया। लेट होने की वजह से उसे गेट से एंट्री नहीं मिल पाई थी। बक्सर में भी एक छात्रा सेंटर की दीवार फांदकर अंदर पहुंची। पटना के गर्दनीबाग बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी छात्रा गेट पर चढ़कर सेंटर के अंदर जाती दिखी। मुंगेर के सेंटर के बाहर एक छात्र पेंट में चिट छिपाता दिखाई दिया। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें 2 छात्र दिख रहे हैं। पहला मोबाइल और पेपर से तैयारी करता दिख रहा है। दूसरा चिट पेंट में रख रहा है। नालंदा में छात्राएं नंगे पैर एग्जाम देने पहुंचीं। दरभंगा और मुजफ्फरपुर में एग्जाम हॉल में एंट्री से पहले छात्राओं के बुर्के उतरवाए गए। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 से शुरू होगी। पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा (हिंदी, बंगला, उर्दू, मैथिली) की परीक्षा होगी। 25 फरवरी को एग्जाम खत्म होगा। मैट्रिक एग्जाम के अपडेट्स सेंटर्स से आईं 6 तस्वीरें देखिए… बिहार में मैट्रिक परीक्षा के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *