पटना में आईपीएस एम सुनील नायक के आवास पर रेड:शास्त्री नगर स्थित घर पर सुबह आंध्र प्रदेश पुलिस पहुंची, अग्निशमन विभाग में तैनात हैं अधिकारी

पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम ने आईपीएस एम. सुनील नायक के घर छापा मारा है। टीम सुबह-सुबह पहुंचकर घर के भीतर जांच में जुटी रही। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है। सूत्रों के अनुसार, रेड की कार्रवाई आंध्र प्रदेश पुलिस की किसी जांच से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक रूप से अब तक विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अंदर पदाधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। आईपीएस एम. सुनील नायक वर्ष 2005 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी हैं। फिलहाल वे बिहार के अग्निशमन विभाग में तैनात हैं। इस कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है। संबंधित एजेंसियों की ओर से आधिकारिक बयान आने का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *