पटना में डिलिवरी बॉय ने किया सुसाइड:फैमिली के साथ रेंट पर रहता था, टिफिन सर्विस देता था; फंदे पर लटकी मिली बॉडी

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दूसरे मस्जिद गली में एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। मृतक की पहचान लखीसराय के रहने वाले सतीश के रूप में हुई है। पिछले डेढ़ साल से रेंट के मकान में पूरी फैमिली के साथ रह रहा था। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। मृतक के परिजन भी मौजूद हैं। कमरे की तलाशी के दौरान सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सुसाइड की वजह के बारे में परिजनों से जानकारी ले रही है। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था मौके पर पहुंचे बुद्धा कॉलोनी थाने के ASI मनोज कुमार यादव ने बताया कि दोपहर में पुलिस को सूचना मिली। इसी सूचना के आधार पर पहुंचकर छानबीन की जा रही है। वो अपनी फैमिली के साथ रह रहा था। घटना के वक्त घर पर फैमिली के सदस्य मौजूद नहीं थे। परिजन ने बताया, लगभग 11 बजे सतीश अपने कमरे में गया। उसके बाद बाहर नहीं आया। परिजन जब घर पर आए। कमरे के अंदर गए तो देखा कि सतीश ने फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया है। सतीश जी कमरे में सुसाइड किया है,उसका दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन कराई है। डिलीवरी बॉय का काम करता था मृतक आसपास के होटल वगैरह से लिंक कर के डिलीवरी बॉय का काम करता था। लॉज, हॉस्टल में टिफिन सर्विस पहुंचना था। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *