पटना में डॉक्टर की पत्नी की मौत:फंदे से लटकी मिली लाश, परिजन बोले- सुसाइड नहीं मर्डर है; 2012 में हुई थी शादी

पटना में गुरुवार को डॉक्टर की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। लाश पंखे से लटकी थी। मृतक की पहचान 36 साल की सृष्टि श्रेया के रूप में हुई है। मौत कैसे हुई इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। परिजन को सृष्टि के फांसी लगा लेने की सूचना मिली थी। सृष्टि की मां का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। दोपहर में मां की सृष्टि से बात हुई थी। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण नगर की है। बुद्धा कालोनी थानेदार ने बताया, ‘महिला की मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए PMCH में रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है।’ घटनास्थल पर FSL की टीम पहुंच गई है। 2012 में डॉक्टर से हुई थी शादी सृष्टि की शादी साल 2012 में डॉ. अभिजीत सिन्हा से हुई थी। सृष्टि की मां का आरोप है कि उसने फांसी नहीं लगाई है। दोपहर में उससे फोन पर बात हुई थी। यह साजिश के तहत हत्या है। दोनों के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। सभी पढ़ाई करते हैं। घटनास्थल पर FSL की टीम पहुंचीं थानेदार ने बताया कि पीरबहोर थाना में परिजन ने फर्द बयान दिया है। उसे मंगाया जा रहा है। परिजन के बयान के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। मौत कैसे हुई, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… पटना की डॉक्टर कनू प्रिया की संदिग्ध मौत:बेटा बोला- मां बाथरूम के फर्श पर पड़ी थी, गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था पटना में बुधवार को डॉक्टर कनू प्रिया की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पति डॉक्टर मुकेश उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे और बताया कि वो बाथरूम में गिर गईं थीं। इसके बाद सिर में चोट आई थी। पति का दावा है कि उनकी मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है। डॉक्टर मुकेश और उनकी पत्नी कनू प्रिया पटना में अस्पताल चलाती थीं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *