पटना में संत रविदास की 649वीं जयंती समारोह:मिलर हाईस्कूल मैदान में तेजस्वी यादव करेंगे उद्घाटन, राज्यभर से जुट रहे अनुयायी

संत रविदास की 649वीं जयंती के अवसर पर आज पटना के मिलर हाईस्कूल मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन रविदास चेतना मंच की ओर से किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव करेंगे। इसमें राज्यभर से संत रविदास के अनुयायी बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए पटना पहुंच रहे हैं। सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश रविदास चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने बताया कि, समारोह को लेकर आयोजकों ने व्यापक तैयारियां की हैं। मंच, पंडाल और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। कार्यक्रम में संत रविदास के विचारों और उनके सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे के संदेश पर चर्चा की जाएगी। वक्ताओं द्वारा उनके जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही समाज के अधिकारों और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर भी आवाज बुलंद की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि यह समारोह केवल जयंती तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज में जागरूकता और एकता का संदेश देने का भी माध्यम बनेगा। कार्यक्रम को लेकर अनुयायियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *