पटना- रामकृृपाल यादव ने ढोल बजाकर खेली होली:पिता तेजस्वी को कात्यायनी ने लगाई गुलाल, कार्यकर्ताओं ने तेज प्रताप का फाड़ा कुर्ता

बिहार में होली की धूम के बीच सियासी गलियारे भी रंगों में सराबोर हैं। गांधी मैदान में बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ढोल बजा रहे हैं। अबीर गुलाल लगाकर जमकर होली खेल रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ विधायक संजीव चौरसिया पटना की सड़कों पर ढोल मंजीरा और बग्गी के साथ होली खेलने के लिए निकले हैं। एक दूसरे को रंग गुलाल लगा रहे हैं और फूलों की बरसात भी कर रहे हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेटी कात्यायनी के साथ होली खेलते हुए वीडियो साझा किया। वीडियो में कात्यायनी अपने पापा को रंग लगाती नजर आईं।
वहीं, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के आवास पर आज खास होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने ढोल बजाए। कार्यकर्ताओं ने उनका कुर्ता फाड़ दिया। कार्यक्रम में वृंदावन की रासलीला टीम पारंपरिक और जीवंत प्रस्तुतियां दे रही हैं। इस मौके पर तेज प्रताप खुद समर्थकों के साथ होली खेलते नजर आए। तेज प्रताप यादव होली पर आवास पर पूरा मूवी जैसा शूट करवा रहे हैं। बड़े बड़े कैमरा मंगाए गए हैं। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। स्कूटी से पहुंचे, बोले – ‘ए पलटू चाचा, हैप्पी होली पिछले साल होली के रंग में रंगे तेज प्रताप यादव बिना हेलमेट स्कूटी चलाकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचे थे। वहां उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि, “ए पलटू चाचा, हैप्पी होली।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था। पुलिसकर्मी से भी लगवाए थे ठुमके पिछले साल भी होली के जश्न के दौरान तेज प्रताप ने अपने सरकारी आवास पर तैनात एक बिहार पुलिस जवान से ठुमके भी लगवाए थे। जवान वर्दी में था। तेज प्रताप ने माइक पर कहा था कि, “ठुमके लगाओ, वरना सस्पेंड कर दिए जाओगे। मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि होली सामाजिक समरसता और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *