पटना वीमेंस कॉलेज में टेक्नो-कल्चरल फेस्ट, सज-धजकर पहुंची छात्राएं:इंडियन आइडल फेम के LIVE कॉन्सर्ट में झूमी, कहा- खूब इन्जॉय करेंगे, ये वक्त दोबारा नहीं आएगा

पटना वीमेंस कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘विरासत 2026’ टेक्नो-कल्चरल फेस्ट हुआ। यह तीन दिन का कार्यक्रम है, जिसमें डांस, म्यूजिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ लाइव कॉन्सर्ट भी शामिल है। आज कॉलेज की पूर्व छात्रा और इंडियन आइडल फेम रितिका राज ने लाइव परफॉर्मेंस दिया। सभी छात्राएं उनके गानों पर झूम उठीं। सभी ने काफी इन्जॉय किया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी छात्राओं सज-धज कर पहुंची थीं। छात्रा बोली- खूब इन्जॉय करेंगे क्योंकि ये टाइम दोबारा नहीं आएगा छात्रा तनिषा मिश्रा ने कहा कि हमें बहुत मजा आ रहा है। हर साल हमलोग इस कॉलेज फेस्ट का इंतजार करते हैं। स्नेहा ने कहा कि आज हमारे कॉलेज की एल्यूमनाई रितिका राज परफॉर्म कर रही हैं। यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। हमलोग डीजे पर डांसकर इन्जॉय करने के लिए बेताब हैं। कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा अंशु ने कहा, ‘हमलोग जितना इस कार्यक्रम के लिए खुश हैं, उतना दुखी भी हैं, क्योंकि ये हमलोग का आखिरी साल है और दो महीने बाद हम यहां से पास आउट होकर निकल जाएंगे। इसलिए हमलोग आज खूब इन्जॉय करेंगे क्योंकि ये टाइम दोबारा नहीं आएगा’। आखिरी दिन बॉलीवुड सिंगर अमित मिश्रा का नाइट कॉन्सर्ट पहले दिन पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राओं के लिए मिस पीडब्ल्यूसी कॉन्टेस्ट और डीजे गाला का आयोजन हुआ। दूसरे दिन टेक क्योर, राग आलाप, नृत्यांजलि, रैंप्लेक्स, फ्यूजियाना बीट शामिल हैं। तीसरे दिन टेक कल्चर, सोलो सागा, स्नैपचर, देशज धुन का आयोजन होगा। सिंगर अमित मिश्रा देंगे नाइट कॉन्सर्ट कार्यक्रम बॉलीवुड सिंगर अमित मिश्रा के नाइट कॉन्सर्ट से होगा। इसमें इंटर कॉलेज इवेंट्स का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें हैकाथोन, रील मेकिंग कंपीटीशन, डिबेट, वेस्टर्न ग्रुप डांस कंपीटीशन, सोलो क्लासिकल डांस कंपीटीशन आदि होंगे टॉप-3 विजेताओं को कैश प्राइज भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *