पटना वीमेंस कॉलेज में 16 मार्च को स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन होगा। इसके लिए 18 छात्राओं ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया है। आज सभी उम्मीदवार छात्राओं ने कैंपस में अपने एजेंडे का प्रचार-प्रसार किया। 5 पदों के लिए चुनाव होना है। इलेक्शन की जिम्मेदारी कॉलेज के पॉलिटिकल साइंस विभाग को दी गई है। जिसकी नोडल ऑफिसर डॉ. विनिता प्रियदर्शी हैं। 15 मार्च को ब्रेक रहेगा। वहीं, 16 मार्च को इलेक्शन होगा। इसी दिन परिणाम की घोषणा की जाएगी। इन पांच मुख्य पदों के लिए हो रहा है मुकाबला कॉलेज में मुख्य रूप से 5 पद प्रीज्वाइंटमियर, जनरल सेक्रेटरी, कल्चरल सेक्रेटरी, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी और एनवायर्नमेंट एंड डिसिप्लिन सेक्रेटरी के लिए चुनाव हो रहा है। नियम के अनुसार, इन पदों पर दूसरे स्थान (सेकंड हाईएस्ट वोट) पर रहने वाली छात्राओं को वाइस प्रीमियर, ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी, जॉइंट कल्चरल सेक्रेटरी, ज्वाइंट स्पोर्ट्स सेक्रेटरी और ज्वाइंट इन्वायरमेंट एंड डिसिप्लिन सेक्रेटरी के रूप में चयनित किया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रिंसिपल नॉमिनी के तौर पर भी 2 छात्राओं का चयन होता है।
मैदान में उतरीं ये उम्मीदवार प्रीमियर- अलिबा नदीम, समीक्षा राज, मोनालिसा, सिम्मी सिंह, आयुषी आर्या। जेनरल सेक्रेटरी- सोनल कुमारी, वैष्णवी श्रीवास्तव, सान्या सिन्हा, आयशा अरा, अनुष्का रॉय। कल्चरल सेक्रेटरी- यशिका राज, मुस्कान शर्मा, अंजलि गुप्ता। स्पोर्ट्स सेक्रेटरी- ऋचा कुमारी, खुशी कुमारी। इन्वायरमेंट एंड डिसिप्लिन सेक्रेटरी- स्वाति प्रिया, वागिशा वरियार, रुपाली सिंह।