पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी:छठी बार मिला ईमेल, परिसर को बंद किया; कैंपस में सर्च ऑपरेशन जारी

पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह धमकी की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया। फिलहाल, कोर्ट को बंद कर दिया गया है और किसी भी व्यक्ति को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर, सर्च ऑपरेशन जारी घटना की जानकारी मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। कोर्ट परिसर में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को भी अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। छठी बार मिली धमकी, बढ़ी चिंता बताया जा रहा है कि यह छठी बार है जब पटना सिविल कोर्ट को इस तरह की धमकी दी गई है। बार-बार मिल रही धमकियों से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, अब तक किसी भी धमकी के बाद कोई विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *