पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी:दोकैंपस को अभी पुलिस कर रही सर्च, DBA की बुलाई बैठक; कार्य का बहिष्कार

पटना सिविल कोर्ट को गुरुवार को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मेल के जरिए दी गई है। जिसके बाद पुलिस एक्टिव हो चुकी है। सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट दोपहर बाद ही खुलेगा, फिलहाल पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है। कोर्ट का काम बाधित नहीं हो, इसके लिए परिसर को अभी सर्च कराया जा रहा। ये जानकारी टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने दी है। इसके अलावा कोर्ट में आज पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की पेशी होने वाली है। धमकी मिलने के बाद ये आज कितने बजे तक होगी ये क्लियर नहीं है। ये 7वीं बार है जब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिससे वकीलों में नारजगी है। हालात को देखते हुए DBA की आपात बैठक बुलाई है। कार्य बहिष्कार का फैसला लिया गया है। तस्वीरों में देखें कोर्ट परिसर में पुलिस की सुरक्षा हाईकोर्ट संज्ञान ले- अधिवक्ता अधिवक्ता अंशुमान सिंह ने कहा कि ये चिंतनीय है। बार-बार हो रहा ऐसा। अधिवक्ता आवेश में हैं। कोई काम नहीं हो रहा है। हम लोग सुबह उठे तो पता चला कि धमकी मिली है। अभी कोर्ट बंद है। हम चाहते हैं कि हाईकोर्ट संज्ञान ले। बुधवार को पटना, दानापुर और किशनगंज सिविल कोर्ट को उड़ाने की थी धमकी वहीं, बुधवार को भी पटना, दानापुर और किशनगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ानेकी धमकी मिली थी। कल भी मेल के जरिए ही धमकी दी गई थी। मेल में लिखा है कि, ‘ठीक 1 PM बजे आपके कोट परिसर में 5 बम धमाके होंगे। पाकिस्तान-कनमोझी जिंदाबाद!’। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया था। पुलिस ने कोर्ट परिसर को बंद कर दिया था और किसी भी को भी अंदर नहीं जाने दे रही थी। कल भी पटना सिविल कोर्ट में पप्पू यादव के मामले पर सुनवाई होनी थी, लेकिन इस धमकी के बाद सुनवाई को टाल दिया गया था। बार-बार धमकी मिलने के बाद वकीलों की पुलिस से बहस भी हुई थी। वकीलों ने पुलिस से कहा कि, आप लोग कर क्या रहे हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *