पटियाला में धुंध की वजह से हादसा:बस और कार की टक्कर, कार सवार की मौत, पत्नी व बेटा घायल

पंजाब में सुबह पड़ी धुंध में पटियाला के समाना में पीआरटीसी बस और कार की टक्कर हुई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार उसकी गर्भवती पत्नी और एक बच्चा घायल हो गए। जबकि बस का कंडक्टर भी घायल हुआ है। सभी को पटियाला भर्ती करवाया गया है। अभी तक घायलों का पता नहीं लग पाया है। जानकारी के मुताबिक बस समाना से पटियाला जा रही थी, जबकि कार अंबाला की ओर से आ रही थी। दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद घायलों को तुरंत पटियाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, पुलिस मामल की जांच कर रही है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन में आज तेज हवाएं चलेंगी। अगले पांच दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों बढ़ेंगे। इसमें तीन से पांच डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। हालांकि इस दौरान मौसम ड्राई रहेगा। गत 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य तापमान से 3.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 28.6 डिग्री दर्ज किया गया है। अमृतसर में दृश्ता 50 मीटर से कम दर्ज मौसम विभाग के मुताबिक गत दिवस अमृतसर में गहरी धुंध पड़ी थी। इस दौरान दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। इस वजह से लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। हालांकि अभी भी कुछ जिलों में धुंध का अलर्ट है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऐसे में वाहन ड्राइवरों को थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है, क्योंकि अचानक धुंध आने से सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। गुरदासपुर में 9 डिग्री तापमान दर्ज मौसम विभाग के मुताबिक आज से दो पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंचेंगे। लेकिन इस वजह से पहाड़ों पर मौसम जरूर बदलेगा, हालांकि पंजाब के मौसम पर इसका किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। दिन में तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 24.5 से लेकर 28.6 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री गुरदासपुर में दर्ज किया गया है। तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *