पठानकोट के 3 युवकों से 12 लाख हड़पे:विदेश भेजने के नाम पर ठगी , वर्क की जगह थमाया टूरिस्ट वीजा, बैंक से लोन लेकर गए, 2 महीने दिहाड़ियां लगा किया, 2 नामजद

पठानकोट के 3 युवकों को सिंगापुर वर्क वीजा पर भेजने की जगह टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया गया। तीनों से 12 लाख रुपए भी हड़पे गए। वहां दिहाड़ियां लगाकर युवकों ने किसी तरह 2 महीने बिताए और वापिस आ गए।
पीड़ित युवकों का कहना है कि वह सिंगापुर में किराए का कमरा लेकर रहे और बाद में वर्क वीजा न मिलने पर इंडिया वापस लौट आए। पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने पर जांच कर 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी हिमाचल के रहने वाले हैं।
वर्क वीजा पर भेजने की बात हुई थी
मलिकपुर के रहने वाले सागर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रक मैकेनिक का काम करता है। उसका मौसी का बेटा विशाल हिमाचल प्रदेश में रहता है और उसने ट्रैक्टर रखा हुआ है। उनकी हिमाचल के दो लोगों से सिंगापुर में होटल में हेल्पर के तौर पर काम दिलवाने के नाम पर वर्क वीजा पर भेजने की बात हुई थी। बैंक से लोन लेकर गए सिंगापुर
सागर कुमार के मुताबिक उक्त लोगों ने तीन लोगों से 4-4 लाख रुपए ले लिए। उन्होंने सिंगापुर में वर्क वीजा पर जाने के लिए प्राइवेट बैंक से लोन करवा लिया। उन्हें कहा गया था कि सिंगापुर में काम के अलावा कंपनी ही खाना और रहने-सहने को देगी।
वह तीन लोग सिंगापुर में पहुंच गए। वहां पहुंचकर फोन किया तो उन्हें उक्त लोगों ने कह दिया गया कि उनका काम उन्हें सिंगापुर में भेजना था, वहां पर काम खुद ढूंढो।
सिंगापुर में दिहाड़ी लगाकर किया गुजारा
युवकों का कहना है कि उन्होंने दिहाड़ियां लगाकर अपना खर्चा चलाया और किराए का कमरा लेकर रहे। वह तीनों 2 महीने बाद वापस इंडिया लौट आए। शिकायत में आरोप लगाया कि उन्हें सिंगापुर में वर्क वीजा पर भेजने की बात कहकर पैसे लेने वाले अब उनका फोन नहीं उठा रहे।
युवकों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके साथ वर्क वीजा पर भेजने की बातकर 12 लाख रुपए की ठगी मारी गई है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर सुजानपुर थाने में हिमाचल प्रदेश निवासी अनिल और नरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *