पठानकोट में पेशी से लौट रहा आरोपी कस्टडी से फरार:स्नैचिंग के आरोप में था गिरफ्तार,पकड़ने पहुंची पुलिस से भिड़े ग्रामीण, किया काबू

दो दिन पहले महिला से पर्स छीनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को कुछ देर में ही ट्रेस कर लिया। लेकिन जब उसको गिरफ्तार करने पुलिस टीम पहुंची तो गांव वाले विरोध में पुलिस से उलझ गए। हांलांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके साथ ड्यूटी विघ्न डालने के आरोप में एक और को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को बुधवार को महिला का पर्स झपटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को थानेदार और होमगार्ड जवान पेशी के लिए जिला अदालत ले गए जहां उसको 1 दिन के पुलिस रिमांड में भेजा गया। मेडिकल करवाने के बाद बाइक पर वापस तारागढ़ थाना ले जा रहे थे। इस दौरान रात हो गई। एक रेलवे फाटक पर बाइक रुकी तो आरोपी होमगार्ड को धक्का देकर फरार हो गया रात को पुलिस ने कर लिया ट्रेस हालांकि, पुलिस ने रात को ही आरोपी ट्रेस कर लिया और उसके गांव उसे गिरफ्तार करने पहुंची। लेकिन, वहां कुछ लोग पुलिस से उलझ पड़े। हालांकि पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के साथ-साथ डयूटी में विघ्न डालने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फरार आरोपी पर अन्य धाराएं लगाकर मामला दर्ज किया है। महिला का पर्स झपट कर हुआ था फरार
घर से पोते के लिए गिफ्ट खरीदने निकली कस्बा तारागढ़ के गांव शादीपुर की रहने वाली नीलम देवी से यह झपटमार पर्स छीन फरार हो गया था। आरोपी सूरज शाह ने इस वारदात को भटोआ मोड़ पर अंजाम दिया। पर्स में महिला का मोबाइल और नकदी थी। शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद तारागढ़ के गांव ढोलोवाल निवासी सूरज शाह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। सिलसिलेवार जा​निए पूरी घटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *