पठानकोट में मनीष सिसोदिया का कार्यक्रम-उतरवाए काले कपड़े:काली टी-शर्ट पहने लोगों को भी रोका, पेंशनर्स ने किया था काले झंडे दिखाने का ऐलान

पठानकोट में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आप से पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया के नव संवत्सर कार्यक्रम में काले कपड़े पहन कर आए लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। काले कपड़े पहन कर आए लोगों को या तो लौटना पड़ा या कपड़े बदलने के लिए वापस घर जाना पड़ा। वहीं, कुछ युवाओं ने एंट्री गेट पर ही कपड़े बदल लिए।
पुलिस ने शर्ट के अंदर पहनी टी-शर्ट पहने लोगों को भी अंदर नहीं जाने दिया। जिससे कई लोग परेशान दिखे। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कुछ युवकों ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
बता दें इस कार्यक्रम में पहले मुख्यमंत्री मुख्य भगवंत मान, आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे। लेकिन, मुख्यमंत्री और केजरीवाल कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। हालांकि कार्यक्रम में मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और लाल चंद कटारूचक्क पहुंचे। सुरक्षा कर्मियों ने लोगों ने रोका
राम लीला ग्राउंड में करवाए जा रहे कार्यक्रम में काले कपड़े पहनकर आने वाले लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया। मुख्य गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने काला टी-शर्ट, शर्ट या दुपट्टा पहनकर आए लोगों को रोक दिया और उन्हें कपड़े बदलने या उतारने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी। समागम स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच काले रंग के कपड़े पहनकर आने वालों की विशेष जांच की जा रही थी। कई युवकों को सिर्फ इसलिए अंदर नहीं जाने दिया गया क्योंकि उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। काला कपड़ा पहनकर अंदर जाने की इजाजत नहीं – पुलिसकर्मी
वहीं, समागम स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कहा कि अधिकारियों का सख्त निर्देश है, हम कुछ नहीं कर सकते हैं। किसी सूरत में किसी भी व्यक्ति को काला कपड़ा पहनकर अंदर जाने की इजाजत नहीं दे सकते। ये प्रोटोकॉल है।
सीएम को काले झंडे दिखाने का था ऐलान
पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला पठानकोट की कार्यकारिणी ने शनिवार को ऐलान किया गया था कि रविवार को पठानकोट पहुंच रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान को काले झंडे दिखाए जाएंगे। प्रधान रजिंदर धीमान, , सरपरस्त मंगत सिंह सहित अन्यों ने कहा था कि पंजाब सरकार कर्मचारियों, पेंशनरों को डीए देना नहीं देना चाहती। जिसके कारण कर्मचारी-पेंशनरों में भारी रोष है। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के पठानकोट आने पर काले झंडे दिखाकर रोष प्रकट किया जाएगा। नहीं पहुंच पाए मुख्यमंत्री और केजरीवाल
दरअसल, रविवार को रामलीला ग्राउंड, पठानकोट में नव संवत्सर के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री मुख्य भगवंत मान, आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अतिथि के रूप में शामिल होने की सूचना थी। कार्यक्रम और मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रामलीला ग्राउंड तथा उसके आसपास के क्षेत्र को ‘नो ड्रोन ज़ोन’ घोषित किया गया।
लेकिन, मुख्यमंत्री और केजरीवाल कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। हालांकि कार्यक्रम में मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और लाल चंद कटारूचक्क पहुंचे। बठिंडा के कार्यक्रमों में व्यस्त थे भगवंत मान
बता दें, मुख्यमंत्री भगवंत मान का रविवार को बठिंडा में दौरा था। वे तख्त श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक हुए। इसके बाद वे तलवंडी साबो पहुंचे और सब-डिविजनल कॉम्प्लेक्स की नई इमारत का उद्घाटन किया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की 8वीं कक्षा के नतीजों में पहले तीन स्थानों पर रहने वाली छात्राओं से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *