पठानकोट में सड़क पर धरना लगाकर नारेबाजी:लोग बोले-1 साल पहले उखाड़ी सड़क नहीं बनी, सुनवाई न हुई तो हाईवे करेंगे जाम

एक साल पहले खोदी गई सुजानपुर पुल नंबर 5 से ठंडी खुई को जाने वाली सड़क अभी तक नहीं बन पाई है। जिसके चलते लोग परेशान हैं। अधूरी सड़क से परेशान लोगों ने मंडी बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
आज लोग सड़क पर बैठ गए और रोड जाम कर विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने आधे घंटे के लिए सड़क पर ट्रैफिक बंद रखा। लोगों ने कहा कि अगर एक सप्ताह में काम शुरू न हुआ तो ये नेश्नल हाईवे जाम करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। हादसों से घायल हो रहे लोग, दुकानों का हो रहा नुक्सान
सुजानपुर वार्ड नंबर 13 के पार्षद पति सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य मंडी बोर्ड विभाग ने अधूरा छोड़ दिया है। जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। मंडी बोर्ड विभाग द्वारा इस ओर ध्यान न दिए जाने से लोगों में रोष है।
सड़क की हालत खस्ता होने के कारण सोमवार को एक पत्थर सड़क से उछल कर मेडिकल स्टोर के शीशे से टकरा गया। जिससे दुकान का शीशा टूट गया। मेडिकल स्टोर मालिक ने बताया कि कुछ दिन पहले भी उसकी दुकान का एक अन्य शीशा इसी प्रकार पत्थर के टकराने से टूट गया था।
स्कूटी स्लिप होने से टूटी टांग
प्रदर्शनकारी प्रवीण सैनी, दिनेश सैनी व मुकेश सैनी ने बताया कि बीते कल एक लड़की की स्कूटी उखड़ी सड़क से स्लिप हो गई। जिससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हुई और उसकी टांग भी टूट गई। लोगों ने कहा कि विभाग लोगों की इन मुश्किलों को नहीं समझ रहा और लोगों की मांग को अनदेखा किया जा रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कारोबार हो रहा प्रभावित
इस दौरान चमन लाल अत्री,राजेश सिंह और विजय कुमार सैनी ने बताया कि यह मार्ग प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के अधीन मंडी बोर्ड विभाग द्वारा बनाया जा रहा है परंतु न जाने क्यों विभाग की ओर से इस कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है। जिसके चलते अब लोगों को भारी परेशानी हो रही है। यहां पर आए दिनों लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं,लोगों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
नेश्नल हाईवे जाम कर करेंगे प्रदर्शन
इसके चलते उन्होंने बताया कि उनकी ओर से आगे भी कई बार विभाग को अवगत करवाया गया है परंतु विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग ने इस माह के भीतर इस सड़क का तुरंत निर्माण नहीं करवाया तो नेश्नल हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी मंडी बोर्ड विभाग की होगी। वहीं, मंडी बोर्ड के एसडीओ रोहन कोहाल का कहना है कि जल्द ही सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *