हरियाणा के कैथल में पति की हत्या करने की आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अंजलि का पति के दोस्त के साथ 2-3 महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दीपक पत्नी और दोस्त कृष्ण के साथ एक ही कमरे में रहता था। पति को दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया था। इसके बाद उन्होंने 6 अक्टूबर के साथ मारपीट की। जिससे दीपक की मौत हो गई। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को बिहार ले गए थे। सिलसिलेवार जानिए क्या है पूरा मामला… पोस्टमॉर्टम के बाद शव ले गए परिजन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरनाम सिंह की तहरीर पर जांच शुरू कर दी थी। परिजन दीपक के शव को बिहार ले गए थे। जांच अधिकारी राजकुमार राणा ने बताया कि शनिवार को दोनों खुराना ड्रेन पुल के पास घूम रहे थे। जहां से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अंजलि ने बताया कि 6 अक्टूबर को दीपक के साथ झगड़ा हो गया। अब दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।