बेगूसराय में गुरुवार की रात ज्वेलर सुनील कुमार की हत्या हुई थी। शुक्रवार की सुबह लाश मिली थी। अब तक सभी सोच रहे थे कि अपहरण के बाद हत्या कर लाश फेंकी गई है, पर ऐसा नहीं है। जहां लाश मिली वहां एक शौचालय की टंकी मिली। जिसमें सुनील का मोबाइल मिला। मोबाइल की जांच हुई थी तो पता चला असली हत्यारे कौन हैं। मोबाइल के लास्ट लोकेशन से पता चला सुनील शादीशुदा गर्लफ्रेंड प्रियांशु कुमारी (22) के घर गया था। सुनील प्रियांशु के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इसी दौरान प्रियांशु का पति जितेंद्र कुमार (25) कमरे में गया और उसने पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। प्रियांशु ने अपने पति के नजर में अच्छा बनने के लिए आरोप लगाया कि सुनील उसके साथ जबरदस्ती कर रहा है। गुस्से में जितेंद्र ने प्रियांशु के साथ मिलकर सुनील की हत्या कर दी। उसकी गर्दन मरोड़ दी। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के फतेहपुर की है। ये जानकारी सदर-1 डीएसपी सुबोध कुमार ने दी।सुनील और प्रियांशु की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, लाश को कैसे ठिकाने लगाया। पढ़ें रिपोर्ट… लाश को 4 घंटे घर में ही रखा सुनील की लाश को जितेंद्र, प्रियांशु और प्रियांशु की नाबालिग बहन ने मिलकर ठिकाने लगा दिया। करीब 4 घंटे तक बॉडी घर में ही पड़ी रही थी। तीनों अंधेरा होने का इंतजार कर रहे थे। रात साढ़े 9 बजे तीनों ने पड़ोसी के बंद घर के परिसर में लाश को फेंक दिया और मृतक का मोबाइल घर के शौचालय की टंकी में फेंक दिया। प्रेमिका ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि, ‘मैंने सुनील की हत्या की है। हत्या के बाद हमने उसे अंडरगारमेंट्स और पैंट पहना दिया था। रात हो गई तो लाश को अपने घर के बगल वाले एक बंद घर के कैंपस में फेंकने का प्लान बनाया। गेट में ताला बंद था। दीवार से लाश को अंदर गिरा दिया, फिर हम लोग दीवार फांदकर अंदर गए और वहां से लाश को उठाकर साइड में रख दिया।’ स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह एक महिला जब झाड़ू लगा रही थी। तब आंगन में किसी को पड़ा देखा। उसने शोर मचाया, तो लोगों की भीड़ जुट गई। तब मृतक की पहचान हुई। शव देखने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस इसकी सूचना दी। दंपती और नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा लोगों की सूचना पर पुलिस और FSL की टीम पहुंची। जांच में कोई सुराग नहीं मिल रहा था। जिसके बाद मृतक के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया। प्रियांशु का घर में लास्ट लोकेशन दिख रहा था, लेकिन मोबाइल मिल नहीं रहा था। काफी खोजबीन के बाद मोबाइल पड़ोसी के आवासीय परिसर में शौचालय की टंकी में मिला। जहां लाश ठिकाने लगाया था। प्रियांशु, जितेंद्र और नाबालिग को पुलिस ने थाने लाया गया। तीनों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार ली। दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया। अफेयर के 2 साल बाद हुई शादी सुनील महारथपुर निवासी मनोज साह का बेटा है। फतेहपुर गांव में चौक के पास ज्वेलरी और बर्तन की दुकान चलाता था। सुनील का फतेहपुर की प्रियांशु कुमार से 4 साल से अफेयर चल रहा था। सुनील कुमार फतेहपुर गांव में चौक के पास आभूषण और बर्तन की दुकान चलाता था। उसका करीब 4 साल से फतेहपुर की ही प्रियांशु कुमारी (22) से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सुनील का घर प्रियांशु के घर से 4 किमी दूर है। वहीं, सुनील की दुकान करीब 30 कदम की दूरी पर है। दुकान पर प्रियांशु अक्सर बर्तन खरीदने आती थी। इसी दौरान सुनील से दोस्ती हो गई। दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लिया। जिसके बाद दोनों दिन-रात बात करने लगे। बातों-बातों में ही दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई और अफेयर हो गया। इसी बीच 2023 प्रियांशु की शादी खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र चुकती गांव निवासी जितेंद्र से हो गई। शारीरिक संबंध के लिए लगातार बना रहा था दबाव शादी के बाद प्रियांशु ज्यादातर अपने मायके में ही रहती थी। इस कारण रोज उसकी मुलाकात सुनील से होती थी। दोनों के बीच अक्सर शारीरिक संबंध बनते थे। महिला का पति जितेंद्र कुमार (25) अपने गांव में ही एक होटल में काम करता था और कभी-कभी ही ससुराल आता था। जिसके कारण प्रियांशु बिना किसी टेंशन के अपने प्रेमी सुनील से मिलती थी। 2 जुलाई बुधवार को पति जितेंद्र ससुराल फतेहपुर आया हुआ था। उस दिन सुनील भी प्रियांशु से शारीरिक संबंध बनाने की जिद करने लगा, लेकिन पति के घर में होने के कारण उसने इनकार कर दिया। 3 जुलाई गुरुवार दोपहर 3:30 बजे सुनील फिर से अपने प्रेमिका प्रियांशु के घर पहुंचा और शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाने लगा। प्रियांशु का पति घर के पहली मंजिल पर सो रहा था। इस कारण प्रेमिका ने मना कर दिया और सुनील से कहा तुम अभी जाओ। प्रेमिका का पति घर के पहली मंजिल पर सो रहा था, इसलिए उसने इनकार कर दिया था, पर सुनील वहां से नहीं गया। इस बीच सुनील की पत्नी ने सुनील को फोन किया। सुनील ने बहाना बना दिया कि सामान की डिलीवरी देने आया हूं, पर वो प्रेमिका के घर में बैठा था। पत्नी से बात होने के बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया और प्रियांशु के साथ कमरे में चला गया। वहां दोनों शारीरिक संबंध बना रहे थे। इसी बीच पति रूम में आ गया।