पति को कीर्तन में लाई, बॉयफ्रेंड के साथ मर्डर किया:बोरे में भरा, ऑटो से 42KM दूर फेंका; थाने पहुंचकर बोली- गिरफ्तार कर लीजिए

पूर्णिया में 3 साल पुराने प्यार के लिए महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर 31 मार्च की शाम अपने पति की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक के गले और शरीर के दूसरे हिस्से पर धारदार हथियार से 5 से अधिक हमले के निशान मिले हैं। मर्डर के बाद महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ पति की लाश को बोरे में भरकर घटनास्थल से 42 किलोमीटर दूर अमौर में खेत किनारे ठिकाने लगा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीन बच्चों की मां खुद थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि मैंने दबिया से गला काटकर अपने पति की हत्या की है। मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। महिला के जुर्म कुबूल करते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, वारदात को कसबा स्थित मृतक के घर में अंजाम दिया गया। कमरा और दीवारें खून के छींटे से सनी मिली। पुलिस ने खून से लथपथ दबिया भी बरामद कर लिया है। घटना कसबा थाना क्षेत्र के राधानगर की है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए वारदात की पूरी कहानी 20 साल पहले शादी हुई, पति से रिश्ते ठीक नहीं थे मृतक की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के राधानगर के रहने वाले उमेश कुमार सिंह (47) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी सुनीता देवी (40), बॉयफ्रेंड पवन कुमार और पवन के पिता महेंद्र भगत को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मृतक के परिजन के मुताबिक, मृतक उमेश और आरोपी पवन आपस में दोस्त थे। पवन का उमेश के घर आना-जाना था। इसी दौरान पवन की नजदीकियां उमेश की पत्नी सुनीता से बढ़ी थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ। मृतक के भाई महेश कुमार सिंह ने बताया कि 20 साल पहले उमेश की सुनीता से शादी हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं, लेकिन पिछले कुछ साल से उमेश और सुनीता के बीच रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे थे। महेश के मुताबिक, उमेश से रिश्ता खराब होने के बाद सुनीता करीब 3 साल साल पहले पहली बार पवन के संपर्क में आई थी। दरअसल, पवन का उमेश के घर पहले से आना जाना था। उमेश और सुनीता के खराब रिश्ते के बारे में उसे जानकारी दी। उमेश की गैर मौजूदगी में पवन उसके घर आता था और सहानुभूति के नाम पर सुनीता से नजदीकी बढ़ाने लगी। सुनीता के तीनों बच्चे बड़े हैं, इसलिए पति जब बाहर जाता था तो सुनीता किसी काम के बहाने प्रेमी पवन से मिलने उसके घर पहुंच जाती थी। करीब 3 साल से ये सिलसिला चल रहा था। गांव वालों ने पति को अफेयर की जानकारी दी करीब डेढ़ साल पहले गांव के लोगों ने उमेश को उसकी पत्नी और पवन के बीच चल रहे लव अफेयर की जानकारी दी। इसके बाद उमेश ने पत्नी सुनीता और अपने दोस्त पवन पर नजर रखना शुरू किया। बताया जा रहा है कि एक दिन सुनीता जैसे पवन से मिलने उसके घर पहुंची, उमेश भी वहां पहुंच गया। पूछताछ में सुनीता ने पवन से अपने अफेयर की बात कबूल कर ली। इसके बाद उमेश ने इसकी जानकारी सुनीता के मायके वालों यानी अपने ससुराल के सदस्यों को दी। परिवार ने सुनीता को पवन से दूर रहने की चेतावनी दी महेश के मुताबिक, शिकायत के बाद उमेश, सुनीता और सुनीता के मायके वालों ने बैठकर बातचीत की। इसके बाद मायके वालों ने सुनीता को पति उमेश और बच्चों के साथ रहने की सलाह दी। साथ ही चेताते हुए ये भी कहा कि तुम्हें पवन से दूर रहना होगा। अगर दोबारा तुम दोनों एक साथ दिखे तो पुलिस को शिकायत दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, मायके वालों की बात सुनने के बाद कुछ दिन तक सुनीता पवन से दूर रही, लेकिन फिर उसने अपने प्रेमी से मिलना शुरू कर दिया। जब ये बात उमेश को पता चली तो उसके और उसकी पत्नी के बीच झगड़े बढ़ गए। 2 दिन पहले पवन से बातचीत कर सुनीता ने बनाया मर्डर का प्लान वारदात से दो दिन पहले उमेश और सुनीता के बीच खूब झगड़ा हुआ। नोंकझोंक भी हुई। उसी पत्नी सुनीता ने बॉयफ्रेंड पवन और उसके पिता संग मिलकर उसके मर्डर के प्लान फोन पर बनाया। बताया कि गांव के अष्टयाम संकीर्तन में वो पति के साथ जाएगी। वहां से देर शाम लौटेगी। बच्चे भी घर पर नहीं होगे। मौका मिलते ही मिलकर पवन को रास्ते से हटा देंगे। मंगलवार रात दोनों अष्टयाम संकीर्तन देखने पहुंचे। इसी बीच पवन अपने पिता के साथ धारदार दबिया छपाए बाइक से सुनीता के घर पहुंचा। मौका पाकर सुनीता ने पहले से बुलाए प्रेमी और उसके पिता के साथ मिलकर धारदार दबिया से उमेश पर हमला कर दिया। गर्दन पर 5 घातक वार किए गए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद तीनों आरोपियों ने शव को बोरे में बंद किया और घटनास्थल से 42 किलोमीटर दूर अमौर थाना क्षेत्र के पलसा घाट के पास सड़क किनारे फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। सुबह उमेश के छोटे बेटे ने कमरे में खून देखा तो शोर मचाया एक अप्रैल की सुबह यानी बुधवार को जब उमेश का छोटा बेटा पीयूष घर पहुंचा, तो उसने कमरे और बरामदे में खून फैला देखा, लेकिन पिता गायब थे। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी गई। कसबा पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच अमौर थाना क्षेत्र में बोरे में बंद एक शव मिलने की खबर आई, जिसकी पहचान उमेश के रूप में हुई। उधर, घटना के कुछ ही घंटे बाद सुनीता देवी खुद के.हाट थाना पहुंची और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि उसने अपने पति की दबिया से गर्दन काटकर हत्या कर दी है। उसे अरेस्ट किया जाए। तुरंत कसबा पुलिस को सूचना दी गई और पत्नी के कबूले जुर्म के आधार पर सुनीता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सुनीता की निशानदेही पर धारदार हथियार भी बरामद कर लिया। मृतक के परिजनों के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। सदर SDPO 1 राजेश राम ने बताया कि शुरुआती जांच में प्लांड मर्डर की बात सामने आई है। घटना में अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ——————– ये खबर भी पढ़िए… पुलिस से लेडी किलर की डिमांड-‘मुझे नीतीश चाहिए’:प्रेमी बोला- उससे डर लगने लगा था; प्यार के लिए डबल मर्डर करने वाली शिल्पी की कहानी ‘मेरे साथ वो बहुत प्यार से रहती थी। प्यार भरी बातें भी करती थी। मुझे कभी एहसास नहीं होने दी कि उसने ही मेरे दादा की हत्या की है। वो मुझे पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती थी। उसकी हरकतों से मुझे डर लगने लगा था।’ ये कहना है 2 मर्डर करने वाली शिल्पी के एक्स बॉयफ्रेंड नीतीश कुमार का, जो अपनी गर्लफ्रेंड की गिरफ्तारी के बाद गांव पहुंचा है। वहीं, शिल्पी ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि अगर नीतीश को उसके पास बुला देंगे तो फिर से सब कुछ नॉर्मल हो जाएगा। वो किसी से नहीं लड़ेगी, न ही किसी की हत्या करेगी। पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *