जमुई में सोमवार की शाम एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। इसकी जानकारी पत्नी को मिली तो उसने जहर खा लिया। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। महिला 4 महीने की प्रेग्नेंट है। मृतक की पहचान प्रभात कुमार(24) के रूप में हुई है। प्रभात ने 6 महीने पहले निभा के साथ लव मैरिज की थी। इससे मां और बहन नाराज थी। सोमवार को भी मां-बहन से लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई के बाद उसने आत्महत्या कर ली है। डेढ़ साल पहले हुई थी मुलाकात प्रभात कैमरा मैन का काम करता था। डेढ़ साल पहले एक शादी समारोह में वीडियोग्राफी के दौरान उसकी निभा से मुलाकात हुई थी। निभा झाझा के सुंदरी टांड़ की रहने वाली है। फिर दोनों एकदूसरे से प्यार करने लगे। एक साल अफेयर चला। इसके बाद प्रभात ने अपने घर वालो का विरोध कर निभा से शादी की थी। इस शादी से प्रभात की मां और बहन नाराज थी। इसको लेकर अमूमन विवाद होता था। सोमवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। प्रभात के बाद मेरा दुनिया में कोई नहीं रहा-निभा निभा ने बताया कि ‘जब पति की मौत की सूचना मिली। इसके बाद मेरा कोई नहीं रहा। फिर मैंने जहर खा लिया।’ निभा का इलाज करने वाले सदर अस्पताल के डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि ‘ उसकी स्थिति सामान्य है।’ परिवार वालों ने निभा को पहले मटिया स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मोबाइल से हुई मृतक की पहचान
जमुई स्टेशन के आउटर सिग्नल के आगे रेल पुलिस को पटरी किनारे एक युवक की डेड बॉडी मिली। शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था। डेड बॉडी के पास एक मोबाइल मिला। इस मोबाइल के आधार पर शव की पहचान की गई। पुलिस ने घटना की सूचना प्रभात के परिवार वालों को दी। इस सूचना के मिलते ही प्रभात की पत्नी निभा भी आत्महत्या की कोशिश की। ————————- ये भी पढ़ें गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खुद को मारी गोली,VIDEO:प्रेमिका की शादी की बात सुन दिल्ली से पटना आया, पड़ोसी से चल रहा था अफेयर पटना में एक युवक ने प्रेमिका के घर के सामने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मोनू (28) के रूप में हुई है। वो दिल्ली में प्लम्बर का काम करता था। मोनू अपनी गर्लफ्रेंड की शादी से एक दिन पहले दिल्ली से बाढ़ अपने गांव दयाचक आया था। पूरी खबर पढ़ें