पति ने पत्नी को कमरे में बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा:पंचायत में प्रेमी शादी करने से मुकरा; प्रेमिका ने दी जान;10 महीने पहले हुई थी शादी

बांका में पति ने अपने पत्नी को उसके प्रेमी का साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उसके बाद घर में खूब हंगामा हुआ। मामला पंचायत तक पहुंचा। भरी पंचायत में पति ने पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया। सदमे में पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मृत महिला की पहचान लाडो खातून(19) के रूप में हुई है। लाडो की शादी 10 महीने पहले मोहम्मद हासिब से हुई थी। घटना अमरपुर थाना क्षेत्र इलाके की है। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी घटना मायके में रहने वाले युवक से था अफेयर लाडो और मोहम्मद हासिब की शादी जुलाई 2025 में हुई थी। हासिब बिजली मिस्त्री का काम करता है। उससे ही वो अपने परिवार चलाता है। हासिब अपने काम के सिलसिले से अक्सर बाहर रहता था। इस बीच लाडो की फोन पर उसके मायके के बगल में रहने वाले गुफरान (23) से बातचीत होने लगी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो एक दिन गुफरान में लाडो से प्यार का इजहार कर दिया। लाडो भी उसे मना नहीं कर पाई। फोन पर बातचीत का सिलसिला बढ़ गया। गुफरान लगातार लाडो से शादी करना चाहता था। वो कई बार लाडो पर इसके लिए दबाव बना चुका था। पति ने कमरे में दोनों को पकड़ा लाडो के पिता मोहम्मद जखरुद्दीन ने बताया कि, 10 दिन पहले दामाद और बेटी दोनों घर आए थे। बुधवार दोपहर को दामाद किसी काम से मार्केट गए थे। इस बीच पड़ोस के रहने वाले गुफरान घर आ गया। मार्केट से लौटेने के बाद दामाद ने बेटी और उसके प्रेमी को कमरे में आपत्तिजनक हालत में कमरे में पकड़ लिया। विरोध करने पर गुफरान ने अपने चार सहयोगियों को बुला लिया और उनके साथ मारपीट की। भरी पंचायत में शादी से मुकरा प्रेमी सूचना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। गांव में पंचायत बुलाई गई। देर शाम तक पंचायत चली। प्रेमी शादी से मुकर गया। सहमति नहीं बने पर पंचायत ने फैसला सुनाया गया कि अब आप दोनों को जो करना है, कीजिए। इसके बाद पति अपने गांव लौट गया। इस बात से लाडो आहत हो गई। उसे लगा कि पति भी अब उसे छोड़ देगा और उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बाजार से जहर खरीदा पंचायत के बाद लाडो बाजार गई और वहां से जहरीली दवा खरीद लाई। देर रात खाना खाने के बाद उसने जहर खा लिया। रात 1 बजे के करीब हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। पहले पास के अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मायागंज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *