पति शारीरिक संबंध बनाकर बोला- बहन किसी को मत बताना:हिसार की महिला बोली- दहेज न मिलने पर दूरी बनाई, मारपीट कर घर से निकाला

हरियाणा के हिसार में एक महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उसके पति ने संबंध बनाने के बाद उसे बहन कहना शुरू कर दिया। साथ ही यह भी कहा कि बहन यह बात किसी को मत बताना। उसने दहेज न मिलने तक दोबारा संबंध न बनाने की बात कही और दूरी बना ली। वह लगातार उसके साथ मारपीट करता रहा। इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन प्रताड़ना जारी रही। महिला का कहना है कि अगस्त 2025 में ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने आजाद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानिए पुलिस को दी शिकायत में महिला ने क्या कहा… थाना प्रभारी बोले- आरोप सही मिले आजाद नगर थाना प्रभारी दलबीर पूनिया ने बताया कि दहेज का केस उनके थाने में आया था। महिला की शिकायत के बाद पति से पूछताछ हुई थी, जिसमें उस पर दहेज मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *