समस्तीपुर में मंगलवार को 25 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अविनाश कुमार के रूप में हुई है। आत्महत्या से पहले उसने 55 सेकेंड का एक वीडियो बनाया, जिसमें वह रोता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में उसके गले में लाल गमछा बंधा दिखाई दे रहा है, उसी गमछे के सहारे उसने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, अविनाश की पत्नी ने भी करीब दो महीने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद से वह गहरे तनाव में था। उसने काम पर जाना भी छोड़ दिया था और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला रोसरा इलाके का है। युवक के सुसाइड के 2 तस्वीरें देखिए… पत्नी की मौत के बाद पति ने छोड़ दिया था काम मृतक के जीजा सुजीत कुमार पासवान के मुताबिक, अविनाश की शादी चार साल पहले हुई थी। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है। करीब दो महीने पहले उनकी पत्नी अमृता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के कारण उन्होंने यह कदम उठाया था। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। अविनाश हरियाणा में मजदूरी करता था, लेकिन पत्नी की मौत के बाद वह काम छोड़कर अपने घर लौट आया था। परिजनों के अनुसार, पत्नी के निधन के बाद वह गहरे तनाव में रहने लगा था। उसने लोगों से मिलना-जुलना भी कम कर दिया था और परिवार के सदस्यों से भी ज्यादा बातचीत नहीं करता था। वीडियो में युवक सिर्फ रोता नजर आ रहा है.. मृतक के साले ने आगे बताया कि सुसाइड से पहले बनाए गए 55 सेकेंड के वीडियो में भी वह सिर्फ रोता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में उसने कुछ नहीं कहा, सिर्फ भावुक अवस्था में दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसने उसी फंदे के सहारे आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है। ————————————- ये खबर भी पढ़ें… ‘SORRY मम्मी-पापा, आपके सपने को पूरा नहीं कर सका’:पटना में सुसाइड से पहले युवक ने बनाया वीडियो, रिश्तेदार पर परेशान करने का आरोप पटना सिटी में 24 फरवरी को एक युवक ने खुदकुशी कर ली। सीता घाट के पास पानी में तैरता हुआ शव मिला। मृतक अंकेश कुमार चौक थाना क्षेत्र के लाल फाटक का रहने वाला था। जान देने से पहले उसने एक वीडियो बनाया था। जो अब सामने आया है। वीडियो में अंकेश ने बताया कि डेढ़ साल पहले पारिवारिक विवाद में धारा 498A के तहत मेरे पर केस दर्ज किया गया था। पूरी खबर पढ़ें…