मधेपुरा में एक पति ने गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे जलाने लगा। हालांकि, इस बीच परिजनों को खबर लग गई, और वो मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने चिता से महिला की अधजली लाश को उठाया। शव 75 फीसदी से ज्यादा जल चुका है। मृतका की पहचान रूपम कुमारी (22) के रूप में हुई है। वारदात जिले के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के चिकनोटवा गांव में सोमवार रात हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर भेजा दिया है। मृतका के चाचा नवीन कुमार का कहना है कि ‘आरोपी पति मंजय का अपनी भाभी के साथ संबंध है। वो रूपम को हमेशा टॉर्चर करता था।’ चिता से उठाई गई जली हुई लाश परिजनों के अनुसार ‘9 जून की शाम करीब छह बजे मंजय ने रूपम की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने की नीयत से मंजय और उसके परिजनों ने रूपम का शव घर से करीब 100 मीटर दूर ले जाकर जला दिया।’ घटना की खबर मिलते ही रूपम के परिजन चिकनोटवा पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि रूपम की लाश चिता पर जल रही थी। जिसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से चिता को बुझाया। फिर घैलाढ़ पुलिस को जानकारी दी। चाचा बोले- शादी के बाद से ही प्रताड़ित करता था रूपम के चाचा नवीन कुमार ने बताया कि ‘3 साल पहले रूपम की शादी चिकनोटवा निवासी मंजय कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही मंजय ने रूपम के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। ‘इसको लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन मंजय का व्यवहार नहीं बदला।’ बच्चा नहीं होने का ताना देते थे चाचा का कहना है कि रूपम को बच्चा नहीं था। शादी के 3 साल हो गए थे। इसे लेकर भी उसका पति उसे ताने देता था। वापस लाने के बाद उसने 5 लाख रुपए दहेज की मांग शुरू कर दी। नवीन कुमार ने बताया कि ‘शादी के वक्त हमने 3 लाख रुपए, बाइक और एक भैंस दी थी।’ घैलाढ़ थानाध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। ———————————– इसे भी पढ़िए… बच्चों के सामने मां की हत्या,लाश को पीटता रहा पति:सिसक-सिसककर रोते रहे मासूम; वीडियो बनाते हुए पड़ोसी बोले- दरिंदा है, लेकिन बचाने नहीं आए मुजफ्फरपुर में पति ने बच्चों के सामने लाठी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। महिला ने बच्चों के सामने दम तोड़ दिया। पति मौत के बाद भी लाश पर लाठियां बरसाता रहा। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला जमीन पर बेसुध पड़ी है, जिस पर एक शख्स लगातार लाठी बरसा रहा है और करीब 3 से 5 फीट दूर 3 बच्चे खड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें।