फरीदाबाद में व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बीच सड़क गोलियां मारकर हत्या कर दी। विवाद घर पर न मिलने से हुआ। व्यक्ति कहीं बाहर से आया था। जब पत्नी घर पर नहीं मिली तो वह बाहर चला गया। रास्ते में पत्नी उसे मिल गई। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। व्यक्ति ने पिस्टल निकालकर पत्नी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से महिला गंभीर घायल हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उठाकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया। उधर, मौका ए वारदात से पुलिस को गोली के खोल भी मिले हैं। क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद के चलते महिला अपनी दो बेटियों के साथ पति से अलग रह रही थी। उसका पति से तलाक का केस भी चल रहा था। दोनों ने 12 साल पहले लव मैरिज की थी। पहले सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… अस्पताल में मृत घोषित किया, पुलिस ने शव कब्जे में लिया घटना की सूचना मिलते ही संगीता के पिता मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से घायल संगीता को सेक्टर-31 स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पल्ला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। इसके बाद क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से 2 खोल मिले। थाना प्रभारी बोले- पति बिहार का रहने वाला पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच चल रहे तलाक विवाद की बात सामने आई है। आरोपी पति मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, जो फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।