पत्नी की लाश को ससुराल के दरवाजे पर फेंका,पति गिरफ्तार:मदद करने वाला दरोगा दोस्त भी जेल में; 9 महीने पहले हुई थी शादी

हाजीपुर में ससुराल के दरवाजे पर कार से बेटी की लाश फेंकने के मामले में पुलिस ने पति सत्येन्द्र कुमार को पटना से गिफ्तार किया है। वारदात में मदद करने वाला दरोगा को भी जेल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पति ने ही पत्नी की हत्या की थी। इसके बाद दरोगा दोस्त की स्कॉर्पियो से शव को लड़की के घर के बाहर फेंका था। 15 जनवरी की रात सरिता की लाश घर के सामने मिली थी। स्कॉर्पियो से बॉडी फेंकने का वीडियो भी सामने आया था। इसमें दिख रहा था कि 15 जनवरी की रात 12 बजकर 38 मिनट पर घर के बाहर काले रंग की स्कॉर्पियों आकर रुकती है। फ्रंट सिट से एक शख्स उतरा और गाड़ी के पीछे का दरवाजा खोला। फिर उसने महिला के शव को गाड़ी से निकालकर जमीन पर फेंक दिया और तुरंत वहां से फरार हो गया। सरिता के भैसुर, एक दारोगा सहित पांच अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना हरिहरनाथ थाना क्षेत्र के कोइरी पट्टी गांव की है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम सबसे पहले CCTV फुटेज की 3 तस्वीरें देखिए… पिता ने पति समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था सरिता की शव मिलने के बाद परिवार ने घर का CCTV चेक किया। CCTV में स्कॉर्पियो दिखी। इस गाड़ी से सरिता अक्सर अपने घर आती-जाती थी। ये गाड़ी सरिता के पति के दरोगा दोस्त संतोष की थी। पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इसके बाद सरिता के पिता ने पति सत्येंद्र कुमार सहित 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। मामले की जांच के लिए सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक प्रीतीश कुमार के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था। दरोगा को भी गिरफ्तार किया गया SIT ने 21 जनवरी को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर सरिता प्रकाश के भैसुर जीतन सिंह, उनके बेटे प्रिंस कुमार और राकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने शव फेंकने में इस्तेमाल की गई दारोगा संतोष रजक की स्कॉर्पियो को उसके ससुराल, लालगंज थाना क्षेत्र से बरामद किया। जांच-पड़ताल के बाद दारोगा संतोष रजक की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। दारोगा संतोष रजक मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर कांटी थाना में पदस्थापित था। उसकी गिरफ्तारी के बाद मुजफ्फरपुर SP ने उसे निलंबित कर दिया। अब जानिए बेटी की लाश मिलने के बाद परिवार ने क्या कहा था 9 महीने पहले हुई थी सरिता की शादी हत्या के बाद सरिता के पिता जय प्रकाश महतो ने भास्कर को बताया था कि, ‘ससुराल वालों ने दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की है। सरिता की शादी 9 महीने पहले वैशाली जिले के करतहां थाना क्षेत्र के रघुनाथ सिंह के बेटे सतेंद्र कुमार से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले लगातार पैसों की मांग कर रहे थे। दस दिन पहले सरिता और उसके पति सतेंद्र ने उनसे जमीन लिखवाने के लिए 8 लाख रुपए मांगे थे, जो उन्होंने किसी तरह जुटाकर दिए। इसके बाद सतेंद्र ने फिर फोन कर 5 लाख रुपए की और मांग की। हमारे पास नहीं थे तो मना कर दिया।’ सतेंद्र और सरिता की शादी की 2 तस्वीरें पिता बोले- दामाद का अफेयर चल रहा था जय प्रकाश महतो ने बताया, ‘घटना से एक दिन पहले करीब 6 बजे मेरी बेटी से बात हुई थी। सरिता ने मुझे बताया था कि 16 लाख रुपए जमा हो गए हैं और शुक्रवार को जमीन की रजिस्ट्री होनी है। हालांकि, अगली सुबह जब सोकर उठे, तो उनकी बेटी का शव उनके घर के सामने पड़ा मिला।’ पिता ने आशंका जताई है कि ससुराल वालों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या की और शव को उनके घर के दरवाजे पर फेंककर फरार हो गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बेटी के ससुराल वालों के फोन बंद आ रहे हैं। 2 पत्नियों को पहले ही छोड़ चुका था पति मृतका के पिता जयप्रकाश महतो ने बताया कि उन्हें शादी से पहले ही सत्येंद्र कुमार के विवादित अतीत की जानकारी थी। सत्येंद्र की पहले दो शादियां हो चुकी थीं, एक सराय और दूसरी जंदाहा में। वह अपनी दोनों पत्नियों को वह छोड़ चुका था। इसके अलावा यह शराब के एक मामले में जेल भी जा चुका था। परिजन के अनुसार, समाज के कुछ लोगों द्वारा यह कहे जाने पर कि सत्येंद्र अब सुधर गया है और उसका रुतबा देखते हुए उन्होंने 9 मई 2025 को अपनी बड़ी बेटी सरिता की शादी उससे कर दी। दरोगा ने कहा था- गाड़ी मेरी, लेकिन घटना से लेना-देना नहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि CCTV में दिख रही स्कॉर्पियो दरोगा की है। स्कॉर्पियो दरोगा संतोष रजक के नाम पर रजिस्टर्ड है। संतोष रजक की पोस्टिंग मुजफ्फरपुर के कांटी में है। गाड़ी का नंबर झारखंड के हजारीबाग का है। पिता ने बताया था कि, दरोगा की गाड़ी दामाद के घर लगी रहती है, उसी से डेड बॉडी को मेरे घर के दरवाजे पर फेंका गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *