मोतिहारी के रक्सौल में एक प्रेम-प्रसंग ने 6 वर्षीय मासूम की जान ले ली। मृतक की पहचान आयुष कुमार के रूप में हुई है। जो पिछले सात दिन से लापता था। वहीं उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता प्रेम राज ने सात दिन पहले थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि बच्चे के गायब होने के दिन से ही आशा कार्यकर्ता रेणु देवी का पति मनोहर भी लापता था। जिसे जोकियारी पंचायत के मुखिया राजु महतो की मदद से मनोहर को नेपाल के नारायणघाट से पकड़ा गया। पूछताछ में मनोहर ने कबूल किया कि उसने आयुष को नारायणी नदी में पुल से फेंक दिया। उसका कहना था कि प्रेम राज ने उसकी पत्नी को उससे दूर कर दिया था। इसलिए बदले में उसने प्रेम राज के बेटे की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार रेणु देवी जोकियारी पंचायत में आशा कार्यकर्ता हैं। वहीं प्रेम राज रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में दवा वितरण का काम करता है। दोनों के बीच प्रेम संबंधों की चर्चा लंबे समय से चल रहा है। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई। जिसे लेकर मुखिया और सरपंच ने कई बार दोनों को समझाने की कोशिश की गई। लेकिन दोनों का प्रेम संबंध जारी रहा। जिसके बाद रेणु के पति मनोहर ने पहले आयुष का अपहरण किया। फिर उसे नेपाल ले जाकर नदी में फेंक दिया। सात दिन बाद मनोहर की गिरफ्तारी से यह सच सामने आया। पुलिस ने मनोहर को हिरासत में लेकर जोकियारी पंचायत के मुखिया के साथ नारायणघाट भेजा है। जांच में जुटी पुलिस रक्सौल थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मनोहर के बयान की सत्यता की जांच की जा रही है और आयुष की तलाश के लिए नेपाल में छानबीन जारी है। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रहे हैं, ताकि दोषी को कठोर सजा मिल सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।