पत्नी को 2 लाख रुपए के लिए घर से निकाला:पटियाला की रहने वाली, बेटी संग रह रही मायके, कुरुक्षेत्र पुलिस ने की पति-सास पर FIR

कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद में 2 लाख रुपए के लिए व्यक्ति ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। साढ़े 5 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। आरोपी ने बगैर पैसे महिला को घर में नहीं घुसने की धमकी दी। फिलहाल महिला अपनी बेटी के साथ अपने मायके पंजाब जिला पटियाला में रह रही है। हरप्रीत कौर निवासी मशींगन ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 23 अगस्त 2020 को मेहर सिंह निवासी तलहेड़ी के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति उसे दहेज के लिए परेशान करने लगा। इस बीच उसने एक बेटी अशीष कौर को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद उनका टॉर्चर बढ़ गया। लड़का नहीं होने डिमांड बढ़ी बेटा नहीं हुआ तो उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे ताने देने लगे, जिससे झगड़ा और बढ़ने लगा। जनवरी 2024 में उसके पति ने उससे मायके जाकर 2 लाख रुपये लाने की मांग की। उसने मना किया, तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। 17 जनवरी 2024 की रात करीब 9 बजे उसके पति और अन्य ने उसे बालों से पकड़कर नीचे फेंक दिया। 2 लाख लेकर ही घर आना उसी रात में ही घर से निकाल दिया। उसने रात को अपने माता-पिता को फोन करके बुलाया और उनके साथ मायके आ गई। उसने इस घटना के बाद पुलिस में शिकायत दी। लेकिन उसके पति ने 2 लाख रुपए लेकर आने के बाद में घर में आने देने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने इस्माइलाबाद थाने में पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *