बेगूसराय में प्राइवेट बैंक कर्मी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान राजीव कुमार(30) के रूप में हुई है। राजीव इंडसइंड बैंक में जॉब करता था और किराए के घर में पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। राजीव के पिता का आरोप है कि बहू ने मेरे बेटे की हत्या की है। उसने उसका प्राइवेट पार्ट दबाकर मार डाला है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया है। पूर्वी(30) कुछ स्पष्ट नहीं बता रही। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा मोहल्ले की है। वहीं आरोपी पत्नी का कहना है, “मैं अपने पति की हत्या क्यों करूंगी। मुझपर लगे सारे आरोप गलत हैं। जब मैं ससुराल में रहती थी तब देवर और सास ने मेरे साथ मारपीट की थी। ससुर ने मुझे धमकी दी थी, तुमको जिंदा जला देंगे। ” बहू ने सिर फोड़ दिया था मृतक के पिता रामाशीष सिंह का कहना है, “राजेश और पूर्वी की शादी 6 साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही बहू बार-बार झगड़ा करती थी। हमलोग समझाते भी थे, लेकिन वो नहीं मानती थी। गांव के लोगों के झगड़ा करती थी। बात-बात में डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला लेती थी। इन सब से परेशान होकर राजीव कुछ दिन पहले शहर के इटवा मोहल्ले में किराए के घर में शिफ्ट हुआ था। यहीं बैंक में काम करता था।” पिता ने बताया, पूर्वी पहले भी मेरे बेटे का सिर फोड़ चुकी है। एक बार उसने मेरे बेटे को इतना पीटा कि उसके नाक और कान से खून बहने लगा। जिसके बाद उसे टांके लगे थे। राजीव ने कई बार मुझसे कहा था कि ये मुझे जिंदा नहीं रहने देगी। हमेशा पैसा मांगती थी। इसको लेकर झगड़ा भी होता था। उसके चक्कर में जमीन भी बेच दी थी। बेटे को बहुत टॉर्चर करती थी रामाशीष सिंह ने आगे कहा, “मेरा बेटा बैंक में काम करता था तो कस्टमर का पैसा पास में रहता था, वह पैसा भी ले लेती थी। पता नहीं पैसा का क्या करती थी। राजीव को बहुत टॉर्चर करती थी।” मायके वाले हस्तक्षेप नहीं करते थे वहीं, मृतक के साले चंदन ने बताया कि पारिवारिक टेंशन था, पति-पत्नी में बराबर झगड़े होते थे। लेकिन मामले में हम लोग कोई इंटरफेयर नहीं करते थे। रात में राजीव ड्रिंक करके आए थे, हो सकता है कि इसमें पति-पत्नी के बीच को झगड़ा हुआ होगा। बच्चा रो रहा था, मेरी बहन सुलाने में लग गई और राजीव घर से बाहर निकल गए। 15-20 मिनट तक अंदर नहीं आए तो मेरी बहन बाहर देखने गई। बरामदा पर गिरे थे और गले में गमछा लगा था। गमछा हटाकर मेरी बहन ने हिलाया-डुलाया तो लगा कि वो जिंदा हैं। आधे घंटे तक मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन लोग मदद करने नहीं आए। आधे घंटे के बाद अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अब तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौते के सही कारणों का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज मामले की सूचना पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों का बयान लिया गया है। आत्महत्या है या सोची-समझी हत्या। सभी पहलुओं पर छानबीन जारी है। सबूत इकट्ठा करने के लिए FSL की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस का कहना है कि आस-पास के लोगों से भी घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। —————————————- ये खबर भी पढ़ें दवा खाकर पति करता था टॉचर्र, पत्नी ने मार डाला:बोली- बॉडी से खून टपकता देख खुश होता था, दूध में जहर देकर मर्डर किया बेतिया की रहने वाली एक महिला ने सूरत में अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस को दिए बयान में महिला ने कहा, पति ताकत बढ़ाने वाली दवाइयां खाकर मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। इसके बाद टॉर्चर करता था। महिला का कहना है कि पति की इन हरकतों से हम परेशान हो चुकी थी। इसलिए उसे दूध में जहर देकर मार डाला। सूरत पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें