पत्नी-पिता को गोली मारी फिर खुद को किया शूट:रोहतास में एक घर से मिले तीनों के शव; सभी के सिर पर बुलेट के निशान

रोहतास में एक शख्स ने पहले पत्नी और उसके बाद अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों को गोली मारने के बाद उसने खुद को भी शूट कर लिया। मंगलवार की सुबह एक घर में तीन लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। तीनों शवों के सिर में गोली के निशान हैं। मृतकों की पहचान अमित, शालिग्राम और नीतू देवी के रूप में हुई है। घटना जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल के भानस थाना अंतर्गत डिहरा गांव की है। ASP संकेत कुमार के मुताबिक अमित सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से सोमवार की देर रात करीब 12:30 बजे पहले अपनी पत्नी नीतू देवी को गोली मारी। फायरिंग के बाद घर के लोग इधर-उधर भागने लगे और उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पत्नी की हत्या के बाद अमित घर के आंगन में पहुंचा। जहां अमित के पिता शालिग्राम ने उसे रुकने को कहा। इस पर अमित ने अपने पिता को भी गोली मार दी। पत्नी और पिता की हत्या करने के बाद अमित ने खुद को भी शूट कर लिया। अमित की मानसिक हालत ठीक नहीं थी अमित सिंह के बड़े भाई राजेश ने बताया कि, पत्नी और पिता की हत्या के बाद अमित ने बंदूक की नली अपने गर्दन पर रखी और पैर से ट्रिगर दबाकर खुद को मार डाला। अमित की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका बनारस में इलाज चल रहा था। कई बार घर में आए दिन छोटे-बड़े विवाद होते रहते थे। सोमवार रात भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। तीनों डेड बॉडी के सिर पर गोली के निशान हैं ASP अंकित कुमार ने बताया कि, मंगलवार की सुबह हमें जानकारी मिली की एक ही परिवार के तीन लोगों का शव उनके घर पर मिला है। हमलोग सुबह 6 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिवार वालों ने बताया कि, रात 12 से 1 बजे के करीब जब घर में सभी लोग सोए हुए थे तो फर्स्ट फ्लोर से अचानक गोली चलने की आवाज आई। उनलोगों की नींद खुली तो देखा अमित हाथ में बंदूक लिए अपने कमरे से बाहर आ रहा है। कमरे में नीतू की डेड बॉडी पड़ी थी। उसके सिर से खून बह रहा था। वहीं, जब अमित को उसके पिता रोकने गए तो आरोपी ने उनपर भी फायरिंग कर दी। इसमें अमित के पिता की भी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अमित ने खुद के सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *