बाहुबली नेता सूरजभान सिंह Ep शनिवार को राजद में शामिल होंगे। वो अपनी पत्नी और भाई के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। एक हफ्ते में वे तीसरे भूमिहार नेता होंगे, जो RJD में शामिल होंगे। इधर, महागठबंधन में भी सीट शेयरिंग फाइनल हो चुकी है। कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा आज इसका ऐलान हो सकता है। राबड़ी आवास पर शुक्रवार को RJD संसदीय दल की बैठक हुई। डेढ़ घंटे तक चली बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। भाई वीरेंद्र ने कहा कि हम लोगों ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को अधिकृत किया है। हम लोगों ने विश्वास जताया है कि जो भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय होगा, उसका मान होगा। महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बनी सहमति! महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सहमति बनती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक लगभग सभी दलों के बीच फॉर्मूला तय हो चुका है और 1-2 दिन में इसका आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के शीर्ष नेता इसकी घोषणा करेंगे। जानिए संभावित सीट बंटवारा इस तरह हो सकता है… नोट- LJP(पारस गुट) के महागठबंधन में शामिल होने पर उसे 3 सीटें दी जा सकती हैं। ये सीटें आरजेडी अपने कोटे से छोड़ेगी। बाहुबली सूरजभान सिंह आज RJD जॉइन करेंगे राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और बाहुबली नेता, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल होंगे। उनके साथ उनकी पत्नी और पूर्व सांसद वीणा देवी, भाई और पूर्व सांसद चंदन सिंह भी RJD का दामन थामने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी यादव खुद इनके परिवार को सदस्यता दिलाएंगे। पशुपति पारस की पार्टी में भी आज एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। चर्चाएं यह भी हैं कि पारस अपना संगठन RJD में विलय करने पर विचार कर सकते हैं। अगर विलय नहीं होता है तो सूरजभान सिंह का सीधा शामिल होना तय है, जिससे यह संकेत साफ है कि RLJP का एक बड़ा धड़ा अब RJD के साथ जाने की तैयारी कर चुका है। सूत्र बताते हैं कि सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को मोकामा विधानसभा सीट से RJD उम्मीदवार बनाया जा सकता है। इस सीट पर अनंत सिंह के खिलाफ रणनीति तैयार हो रही है। सूरजभान सिंह के परिवार की इस क्षेत्र में पुरानी पकड़ रही है और पार्टी इसे भुनाना चाहती है। RJD में शामिल हुए संतोष कुशवाहा पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने जदयू का साथ छोड़ RJD का दामन थाम लिया। जदयू ही नहीं बल्कि NDA के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। पूर्णिया से दो बार सांसद रहे संतोष कुशवाहा सीएम नीतीश के सबसे भरोसेमंद सिपाही माने जाते थे। संतोष कुशवाहा के पूर्णिया के उस धमदाहा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है, जहां से जदयू की कद्दावर नेत्री मंत्री लेसी सिंह चुनाव लड़ती हैं। ऐसे में मंत्री लेसी सिंह के लिए पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा बड़ी मुसीबत बनेंगे। कांग्रेस के 13 संभावित कैंडिडेट्स की लिस्ट सीट बंटवारे को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच तल्खी बढ़ गई है। कांग्रेस ने राजद को जल्द से जल्द बंटवारे का अल्टीमेटम दिया है। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो 13 अक्टूबर से कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को उतारना शुरू कर देगी। कांग्रेस ने 13 सीटों पर कैंडिडेट्स लगभग फाइनल कर लिए हैं। क्या आप हैं बिहार की राजनीति के एक्सपर्ट? खेलिए और जीतिए 2 करोड़ तक के इनाम बिहार की राजनीति से जुड़े 5 आसान सवालों के जवाब दीजिए और जीतिए 2 करोड़ तक के इनाम। रोज 50 लोग जीत सकते हैं आकर्षक डेली प्राइज। लगातार खेलिए और पाएं लकी ड्रॉ में बंपर प्राइज सुजुकी ग्रैंड विटारा जीतने के मौके। चुनावी क्विज अभी खेलने के लिए यहां क्लिक करें – https://dainik.bhaskar.com/GXiUvc8h3Wb