पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर जानलेवा हमला:हिसार में लोहे की रॉड से किए वार, परिवार को दी धमकी, दो भाई गिरफ्तार

हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र में थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक विवाहिता महिला से छेड़छाड़, उसके पति पर जानलेवा हमला करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता संदीप निवासी गांव खैरी (हिसार) ने थाना उकलाना में दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले धर्मबीर और सोनू पिछले 5 महीनों से उसकी पत्नी का पीछा कर रहे थे तथा उस पर अश्लील टिप्पणियां करते थे। परिवार को दी जान से मारने की धमकी जब परिवार द्वारा इसका विरोध किया गया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। शिकायत में आगे बताया गया कि 20 मार्च को जब संदीप आरोपियों को समझाने के लिए उनके खेत में गया, तो धर्मबीर और सोनू ने उस पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में एक युवक घायल इस हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसके हाथ में फ्रैक्चर भी आया। इतना ही नहीं, घटना के बाद आरोपी शिकायतकर्ता के घर पहुंचे और उसके पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें भी धमकाया। दोनों आरोपी भाई गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना उकलाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मबीर और सोनू निवासी गांव खैरी, जिला हिसार के रूप में हुई है। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा पुलिस के अनुसार मामले में गहन जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *