शेखपुरा में लव मैरिज के बाद दहेज के लिए पत्नी को टॉर्चर करने वाले पति को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति पर नवविवाहिता के साथ मारपीट करने, बाल काटने और ब्लेड से आईब्रो छिलने का आरोप है। 3 महीने पहले 10 अप्रैल को पीड़िता ने जमुई के एक मंदिर में शादी की थी। 1 महीने तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक रहा। फिर पति ने दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगा। 20 जून को महिला को जान से मारने की कोशिश की। लेकिन किसी तरह वो अपने ससुराल से भाग गई। पीड़िता ने 20 जून को ही महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद 27 जुलाई को पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से गिरफ्तार कर शेखपुरा लाई। 28 जुलाई यानी सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। घटना सिरारी थाना क्षेत्र के भदोंस गांव की है। आरोपी की पहचान शिवम कुमार(24) के रूप में हुई है। आगे पढ़िए लव मैरिज, फिर धोखे की पूरी कहानी…। 1 साल से चल रहा था अफेयर महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया, ‘पीड़ित महिला सोशल मीडिया के जरिए 1 साल पहले शिवम कुमार से मिली थी। दोनों के बीच बातचीत हुई। 6 महीने बाद वो लोग एक-दूसरे से मिलने लगे।’ ‘दोनों ने अपने घरवालों को इस रिश्ते के बारे में बताया। लड़की के परिवार वाले ने इसका विरोध किया और इस रिश्ते से इनकार कर दिया।’ ‘परेशान होकर लड़की अपने घर से 10 अप्रैल 2025 को भागकर पहले शेखपुरा आई। फिर यहां से शिवम के साथ भागकर जमुई पहुंची। वहां दोनों ने सिकंदरा थाना के मां नेतुला मंदिर में शादी की। इसके बाद शिवम लड़की को लेकर शेखपुरा आ गया। वहां लड़के के घरवालों ने उसे स्वीकार कर लिया।’ शादी के 1 महीने बाद ही प्रताड़ित करने लगा पति शादी के एक महीना तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन जून के शुरुआत में पति और उसके ससुराल वालों ने महिला से 5 लाख रुपए दहेज की डिमांड की। महिला ने कहा कि घरवालों से मेरे सारे रिश्ते खत्म हो गए हैं। घर से भागने के बाद उनलोगों ने मेरे से बात करना बंद कर दिया है। मैं कहां से पैसे लाऊंगी? इस बात को सुनते ही महिला के ससुराल वाले उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद दोनों के बीच दहेज को लेकर विवाद होने लगा। इस बीच 20 जून को शिवम ने गुस्से में आकर महिला पर हाथ उठा दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो शिवम ने उसके साथ खूब मारपीट की। आरोपी पति ने महिला को इतना पीटा की उसकी दोनों आंखें लाल हो गई। आंखों के नीचे काला पड़ गया। इतने में भी पति का मन नहीं भरा तो उसने पहले कैंची से महिला के बाल काटे, फिर ब्लेड से उसके आईब्रो को उड़ा दिया। महिला इस हरकत से डर गई। वो किसी तरह अपने ससुराल से भागकर महिला थाने पहुंची। वहां उसने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद वो अपने मायके नवादा चली गई। पुलिस ने लखीसराय से किया गिरफ्तार महिला थाने की पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। 26 जुलाई को पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी पति लखीसराय में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा है। लखीसराय थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद दो जिलों की पुलिस ने मिलकर आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल, इस मामले में 28 जुलाई को आरोपी पति को सिविल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में सिविल कोर्ट शेखपुरा के अपर लोक अभियोजक (APP) शंभू शरण सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी पति को कोर्ट से 10 सालों का सश्रम कारावास की सजा दी जा सकती है। ————— ये भी पढ़ें… 25 टुकड़े कर फेंक दूंगा,श्रद्धा से भी बुरा हाल करूंगा:डॉक्टर सेराज ने सोनू बनकर लड़की को फंसाया, लिव-इन में रहा; अब कर ली दूसरी शादी पटना में भागलपुर की युवती (27) के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपी NMCH में पीजी का स्टूडेंट है। महिला का कहना है कि ‘सेराज ने सोनू बनकर दोस्ती की। हम दोनों 3 साल तक लिव-इन में रहे।’ ‘बीफ तक खिलाया, लेकिन जब शादी की बात आई तो पलट गया। मारपीट की और कहा- 25 टुकड़े करके नाले में फेंक दूंगा। श्रद्धा वकार से भी बुरा हाल होगा।’ पूरी खबर पढ़िए