पत्नी से लड़कर नहर में कूद रहे युवक को बचाया:फाजिल्का में सड़क सुरक्षा फोर्स ने पीछा छलांग लगाने से पहले पकड़ा, समझा कर भेजा घर

फाजिल्का-मलोट हाईवे पर गंगा कनाल नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने पहुंचे एक युवक को सड़क सुरक्षा फोर्स ने पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, युवक नहर में कूदने जा रहा था कि मौके पर पहुंची टीम ने उसका पीछा कर उसे बाजू से पकड़कर नहर में कूदने से रोक लिया। इस तत्परता से युवक की जान बचाई जा सकी। पारिवारिक विवाद के चलते उठाया कदम बताया जा रहा है कि उक्त युवक घर में पत्नी के साथ हुए झगड़े के बाद पारिवारिक विवाद को लेकर परेशान था, जिसके चलते उसके द्वारा यह कदम उठाया जा रहा था। युवक फाजिल्का के जटियां मोहल्ले का रहने वाला मोती है, जो मलोट में शादीशुदा है। वह अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद के चलते फाजिल्का-मलोट हाईवे पर अचानक नहर पर पहुंचा और गंगा कनाल नहर में छलांग लगाने के लिए बाइक पर आ गया। समझाकर परिवार के पास भेजा सड़क सुरक्षा फोर्स ने न सिर्फ उसकी जान बचाई, बल्कि उसे समझाकर शांत किया और उसे सुरक्षित उसके परिवार के पास भेज दिया। सड़क सुरक्षा फोर्स के अधिकारी सब इंस्पेक्टर देवी दयाल ने बताया कि उनकी टीम ने युवक के पारिवारिक सदस्यों के साथ बातचीत की और उसे समझाया कि आत्महत्या करना समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी ऐसा कदम उठाने से पहले अपने दिमाग को शांत कर सोचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *