नीट छात्रा रेप-मौत मामले को लेकर पप्पू यादव लगातार हमलावर हैं। गुरुवार रात फिर पप्पू यादव ने फेसबुक पर लाइव आकर कई आरोप लगाए और बिहार पुलिस प्रशासन से सवाल भी किए। पूर्णिया सांसद ने कहा, बिहार में लगातार बच्चियों से बलात्कार हो रहे हैं। मैंने नीट छात्रा का रिजल्ट देखा, उसकी 10th की मार्कशीट में 84%, 12th में 64 प्रतिशत और नीट में 384 नंबर लाए हैं। बच्ची पर आरोप लगते हैं कि पढ़ने में वह बेकार थी। कल उसकी मां सुसाइड करने वाली थी। आगे सांसद ने कहा, परिवार को दो-दो बार धमकी मिली, तो यह लोग कह रहे कि खुद परिवार के लोग ही इसमें लगे हैं। SIT CBI को मुद्दों से भटकना चाह रही है। उस बेटी के परिवार ने शंभू गर्ल्स हॉस्टल पर केस किया। उसकी मालिक नीलू अग्रवाल है, उसका बेटा अंशु अग्रवाल है। मेरा पहला सवाल ये है कि मैं सिटी SP पूर्वी परिचय कुमार से जानना चाहता हूं। SSP कार्तिकेय शर्मा बताएं कि मनीष को किस के चलते गिरफ्तार किया, वो बताइए। किस एक्ट में उसको गिरफ्तारी किया है। नीलू अग्रवाल को जेल क्यों नहीं भेजा, वो तो अस्पताल भी गई थी। तो अब तक वो जेल में क्यों है। कहा- वार्डन और गार्ड नीट छात्रा के आरोपी हैं पप्पू यादव ने कहा कि नीट छात्रा रेप-मौत की घटना रात 10 बजे के बाद और सुबह 4 बजे के पहले की है। वार्डन और गार्ड इसके मुख्य करता धर्ता हैं। यह घटना बच्ची के बेड के नीचे या 4th फ्लोर पर हुआ है। आगे कहा मेरा दूसरा सवाल है कि बच्ची को मारा गया, अस्पताल में मारा गया। पप्पू यादव झूठ नहीं बोलता, क्यों न हमको फांसी लगा दो। कहा, परिचय कुमार जी, बच्ची के जो अंडरगार्मेंट्स थे, स्पर्म कब का था। बच्ची का बलात्कार हुआ है, चाहे जगह जहां भी हो। बच्ची को अस्पताल में लगातार 30 सुई दी गई ताकि लड़की मर जाए। प्रभात मेमोरियल में बच्ची को मारा गया है। ICU में उसको ले जाकर मार दिया गया। मेदांता में ले जाकर 5 और सुई दी गई। बिना माता-पिता के परमिशन के बच्ची के प्रेग्नेंसी की जांच कर ली, क्या लॉ यह कहता है। पप्पू यादव ने कहा कि सारे विपक्ष के नेता से आग्रह करूंगा कि सवाल उठाइए। यह सभी नेता पोर्न देखते है, सभी नेता दारू डेली पीते हैं। सभी नेता की जांच करो। SP और SSP से कई सवाल पूछे सांसद ने आगे कहा, बच्ची की ओरिजिनल डायरी CBI को क्यों नहीं दी। फोटो कॉपी क्यों दे रहे है। हार्ड डिस्क परिवार को क्यों नहीं दिया, परिवार वाले को पूरा सीसीटीवी क्यों नहीं दिखाया। वार्डन नीतू की क्यों गिरफ्तारी नहीं हुई। मैं SP और SSP से जानना चाहता हूं। डॉक्टर सतीश का मोबाइल, वॉर्डन का मोबाइल, गार्ड का मोबाइल, मनीषा रंजन का मोबाइल, सभी का कॉल डिटेल्स क्यों नहीं निकाला। वहां के एक नर्स ने मुझे सब सच बताया, उसको नौकरी से निकल दिया। करोड़ रुपए देकर कर इस केस को दबाया जा रहा। कहा, सभी डॉक्टर को जहां जहां इलाज हुआ, SP और SSP साहब सब को एक जगह बुलाइए और पहले यह पूछिए कि बलात्कार हुआ कि नहीं हुआ। पप्पू यादव ने फिर से कहा संजय आगे का नाम नहीं लूंगा। खेमका को किस नेता ने मरवाया। 2 महीने रुक जाओ, सब पोल खोलूंगा। मै कभी समझौता नहीं करूंगा, करूंगा तो खुद को गोली मार लूंगा। अजित पवार की मौत को लेकर कई बातें कहीं आगे सांसद ने कहा, अब मन नहीं करता कई मुद्दों पर लाइव आने का, लेकिन क्या करूं। एपिस्टन फाइल अब हर घर में, हर घर में रावण है। आज किसी मुद्दे की ओर नहीं जाऊंगा। पप्पू यादव ने कहा अजित पवार की मौत का पहला ट्वीट मैंने किया, अजित पवार मरवाए गए। आज भी कहता हूं। इसके बाद ममता बनर्जी का बयान आया। यह समाज किसी का नहीं। कल हम पूर्णिया में थे, 300 से अधिक दुकान जल गए, जिसमें लगभग सभी जात के लोग थे, नोनिया, अंसारी, तेली। सांसद ने कहा मुझे मरवाने की साजिश की गई है। पूर्णिया पहुंचा तो दुकान को जला देखा तो सारे चीज़ों को भूल गया। 2 दिन पहले भी फेसबुक लाइव आकर कई आरोप लगाए थे पूर्णिया सासंद पप्पू यादव ने 2 दिन पहले भी फेसबुक लाइव आकर दावा किया था कि नीट छात्रा की हत्या हुई है, उसने आत्महत्या नहीं की है। इसके पहले भी वो फेसबुक लाइव आए थे। इसके जरिए उन्होंने इस मामले को आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से हत्या बताया था। सांसद ने कहा था, “NEET छात्रा की मौत आत्महत्या नहीं है, साजिश के तहत प्रभात मेमोरियल और कुछ प्रशासन के लोगों ने मेरी बेटी को मारा है। मैं यह केस सुप्रीम कोर्ट तक लड़ूंगा।” पप्पू यादव ने बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी से CCTV फुटेज की जांच की मांग की। साथ ही कहा कि प्रभात मेमोरियल अस्पताल और कुछ प्रशासनिक लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए और वे इस केस को सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे। सासंद ने कहा था, मनीष रंजन राजनीतिज्ञों के सप्लायर हैं और एपस्टन के नायक हैं। सांसद ने कहा कि वो जल्द ही नीट मामले के सारे सबूत सार्वजनिक करेंगे। पूरे मामले का दस्तावेज के साथ पर्दाफाश करेंगे।