हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) एग्जाम की चौथी और आखिरी शिफ्ट खत्म हो गई है। जिसके बाद बाहर आए परीक्षार्थियों ने कहा कि हरियाणा GK थोड़ा हार्ड था। मैथ के सवालों ने भी कन्फ्यूज किया। हालांकि ओवरऑल पेपर ईजी था। CET एग्जाम की 3 शिफ्ट की परीक्षा हो चुकी है। इससे पहले पहली शिफ्ट का पेपर सुबह 10 बजे शुरू होकर 11:45 बजे तक चला। बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि शनिवार को हुई दोनों शिफ्टों के मुकाबले यह पेपर आसान और एवरेज लेवल का था। पहले दिन यानी शनिवार को दोनों शिफ्टों में करीब 6 लाख 70 हजार अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया है कि 2 दिन के अंदर आंसर की और एक महीने के अंदर एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। CET एग्जाम से जुड़े बड़े अपडेट्स… CET एग्जाम के दूसरे दिन के PHOTOS… CET एग्जाम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…