पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया

लुधियाना| मालवा सेंट्रल कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमन, सिविल लाइंस के इको-क्लब ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम 2025-26 के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कीं। प्रिंसिपल डॉ. त्रिप्ता के नेतृत्व और इको-क्लब इंचार्ज डॉ. जया बत्रा के मार्गदर्शन में मिशन लाइफ के अनुरूप शपथ समारोह हुआ। शिक्षण व गैर-शिक्षण स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विजेताओं और गैर-शिक्षण स्टाफ को जूट बैग बांटे गए ताकि पॉलिथीन व प्लास्टिक का उपयोग घटे। विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *