पलवल डाकघर पार्किंग में खड़ी बाइक में लगाई आग:सुरक्षा के लिए खड़ी की थी; भाई के साथ गया था व्यक्ति, केस दर्ज

पलवल शहर थाना क्षेत्र के डाकखाना पार्किंग में खड़ी एक बाइक में आग लगाने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद के अनुसार, बांस मोहल्ला पलवल के रहने वाले सुभाष ने शिकायत में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी का काम करता है। 15 फरवरी की सुबह करीब नौ बजे वह अपनी स्प्लेंडर बाइक से मीनार गेट पहुंचा था। वहां से अपने भाई विजय के साथ गाड़ी में बैठकर रिश्तेदारी में फिरोजपुर जाना था। सुरक्षा के लिहाज से उसने अपनी बाइक डाकघर की अधिकृत पार्किंग में खड़ी कर दी, जहां पहले से कई वाहन खड़े थे। रात में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड सुभाष ने बताया कि जब वह फिरोजपुर में था, तब रात करीब दस बजे उसकी बाइक में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। सीसीटीवी फुटेज से हुआ शक, जानबूझकर लगाई गई आग सुभाष ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने और लोगों से पूछताछ करने के बाद पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर उसकी बाइक को आग के हवाले किया है। इसके बाद उसने शहर थाना में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी शहर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बाइक में आग लगाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पार्किंग के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी का सुराग लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *